फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Now passengers will get cold drinking water in roadways buses

Sonipat News: रोडवेज बसों में अब यात्रियों को मिलेगा शीतल पेयजल

Tue, 18 Jun 2024 10:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 18 Jun 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Now passengers will get cold drinking water in roadways buses
सोनीपत रोडवेज की बस में यात्रियों को मीठा पानी पिलाते परिचालक सुखबीर चोटीवाला। स्रोत : परिचालक
सोनीपत। भीषण गर्मी में रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों को अब पेयजल के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। बस परिचालक अब यात्रियों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराएंगे। इस संबंध में मुख्यालय ने सभी डिपो महाप्रबंधक को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

भीषण गर्मी में बसों में यात्रियों को पेयजल उपलब्ध नहीं हो पाता है जिससे यात्रियों को परेशानी होती है। यात्रियों को प्यास बुझाने के लिए पैसे खर्च करने पड़ते हैं। यात्रियों की परेशानी को देखत हुए रोडवेज विभाग ने अब बसों में ही ठंडा पानी रखना अनिवार्य कर दिया है। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी। सोनीपत बस डिपो में करीब 140 बसें शामिल हैं। सोनीपत बस अड्डे से अन्य प्रदेशों उत्तर प्रदेश, हिमाचल, दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड सहित प्रदेश के रोहतक, झज्जर सहित अन्य जिलों के लिए भी सीधी बस सेवा उपलब्ध है। इन बसों में रोजाना हजारों यात्री सफर करते हैं। ऐसे में ठंडे पानी की व्यवस्था होने से बसों का सफर बेहद आरामदायक हो जाएगा।
विज्ञापन

2017 से यात्रियों की प्यास बुझा रहे सुखबीर
हरियाणा रोडवेज में बतौर परिचालक कार्यरत रोहतक के गांव रिठाल निवासी सुखबीर चोटीवाला 2017 से गर्मी में यात्रियों की प्यास बुझाने का काम कर रहे हैं। वर्तमान में वह सोनीपत से हरिद्वार रूट पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सुखबीर का कहना है कि उन्होंने गर्मी में यात्रियों को प्यास से परेशान हाेते देख दो कैंपर से पानी पिलाने की शुरुआत की थी। आज 10 से 11 कैंपर रखता हूं। इस साल भी 30 मार्च से यात्रियों का पानी पिलाने की शुरुआत की थी जो शिवरात्रि तक करीब चार महीने तक जारी रहेगी। इस दौरान कभी घर से मीठा पानी लेकर आता हूं तो कभी ठंडा पानी कैंपर में भरकर बस में रख लेते हैं। सुखबीर चोटीवाला के इस कार्य की पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी प्रशंसा कर चुके हैं। इसी तर्ज पर अब मुख्यालय ने सभी परिचालकों को यात्रियों के लिए पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन
रोडवेज बसों में यात्रियों को बेहतर परिवहन सेवाएं देने के साथ ही शीतल पेयजल उपलब्ध करवाया जाएगा। इस संबंध में मुख्यालय से निर्देश मिले हैं जिसका पालन किया जाएगा। इस संबंध में सभी चालक-परिचालकों को अवगत करा दिया है।-सुरेंद्र सिंह, एसएस, रोडवेज डिपो, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed