फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Now laundry slots can be booked in hostels through mobile phones.

Sonipat News: हॉस्टल में अब मोबाइल से बुक होगा कपड़े धोने का स्लॉट

Sun, 10 May 2026 06:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 10 May 2026 06:33 PM IST
विज्ञापन
Now laundry slots can be booked in hostels through mobile phones.
गोहाना के गांव खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय के हॉस्टल में लगी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




गोहाना। भगत फूल सिंह राजकीय महिला आयुर्विज्ञान महाविद्यालय खानपुर कलां के हॉस्टल में छात्राओं की सुविधा के लिए स्मार्ट वॉशिंग मशीन लगाई गई है। इस नई व्यवस्था से अब छात्राओं को कपड़े धोने के लिए लाइन में लगने या समय बर्बाद करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

हॉस्टल में स्थापित इस स्मार्ट मशीन को मोबाइल एप के जरिए ऑपरेट किया जा सकता है। छात्राएं अपने कमरे में बैठकर ही मोबाइल एप के जरिए मशीन के लिए अपना स्लॉट बुक कर सकती हैं। तय समय पर मशीन में कपड़े डालकर उसे चालू करने के बाद छात्राएं वापस अपने कमरे में जा सकती हैं।
विज्ञापन




यह मशीन एक बार में लगभग 8 किलोग्राम कपड़े धोने की क्षमता रखती है। खास बात यह है कि कपड़े धुलने के साथ-साथ सूखकर तैयार भी हो जाते हैं। प्रक्रिया पूरी होने पर छात्राओं के मोबाइल पर अलर्ट आ जाता है जिसके बाद वे जाकर अपने सूखे हुए कपड़े आसानी से ले सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------

इस सुविधा से छात्राओं का समय बचेगा और उन्हें आधुनिक तकनीक का लाभ मिलेगा। ये मशीनें सभी होस्टल में स्थापित की गई हैं। -डॉ. जगदीश चंद्र दुरेजा, निर्देशक, भगत फूल सिंह राजकीय महिला आयुर्विज्ञान महाविद्यालय, खानपुर कलां।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed