फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Now Farmers pressuarized MLAs to vote against Haryana Government in Haryana Vidhansabha

नई रणनीति : किसानों ने छेड़ा नया अभियान, हरियाणा में विधायकों पर अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में वोटिंग का बनाया दबाव 

Mon, 08 Mar 2021 11:28 AM IST
निवेदिता वर्मा अंकित चौहान, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
अंकित चौहान, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 08 Mar 2021 11:28 AM IST
सार

  • हरियाणा में सरकार गिराने के लिए किसान नेताओं ने छेड़ा अभियान 
  • अविश्वास प्रस्ताव में सरकार के खिलाफ वोट करने के लिए विधायकों पर बनाया जा रहा दबाव 
  • बंगाल के चुनाव में सरकार का विरोध करने के लिए भी योजना तैयार 

विज्ञापन
Now Farmers pressuarized MLAs to vote against Haryana Government in Haryana Vidhansabha
धरने पर बैठे किसान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसान आंदोलन के लिए किसान नेताओं ने अब सरकार पर दबाव बनाने के लिए राजनीतिक दांव दिखाने शुरू कर दिए है। हरियाणा में सरकार गिराने के लिए किसान नेताओं ने अभियान छेड़ दिया है और अविश्वास प्रस्ताव में सरकार के खिलाफ वोट करने के लिए विधायकों पर दबाव बनाया जा रहा है। 

विज्ञापन


इसके अलावा बंगाल के चुनाव में सरकार का विरोध करने के लिए पूरी योजना तैयार की गई है और वहां किसान हर विधानसभा क्षेत्र तक जाएंगे। वहां के लिए कुछ किसान नेताओं के जाने की तैयारी हो चुकी है तो 9 मार्च को बैठक करके अन्य किसान नेताओं की विधानसभा के अनुसार ड्यूटी तय की जाएगी। किसान नेताओं ने खुलकर ही नहीं, बल्कि अंदरूनी तौर पर भी सरकार पर दबाव बनाने के लिए चक्रव्यूह रचना शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन

कृषि कानून रद्द कराने की मांग को लेकर किसानों को दिल्ली की सीमाओं पर बैठे हुए 100 दिन से ज्यादा हो चुके हैं। अब हरियाणा विधानसभा में 10 मार्च को होने वाले अविश्वास प्रस्ताव में विधायकों पर सरकार के खिलाफ वोट करने का दबाव बनाया जा रहा है। इसके लिए उस क्षेत्र के किसान नेता व अन्य लोगों के सहारे दबाव बनाना शुरू कर दिया है। 

बंगाल में हर विधानसभा तक जाएंगे किसान नेता, ड्यूटी तय की जाएगी
जिन पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं, उनमें राजनीतिक पार्टियों के साथ ही किसान नेता भी सबसे अहम बंगाल को मान रहे है। इसलिए ही बंगाल की हर विधानसभा तक जाकर भाजपा व सहयोगी दलों का विरोध करने की योजना तैयार हो चुकी है। इसके लिए मंजीत सिंह राय, अभिमन्यु कोहाड़, राकेश टिकैत, बलबीर सिंह राजेवाल समेत अन्य कई किसान नेताओं के कार्यक्रम तय हो चुके हैं। वहीं अन्य किसान नेताओं की ड्यूटी लगाने के लिए 9 मार्च को बैठक की जाएगी और उसमें बंगाल को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। 

विधानसभा में सरकार के खिलाफ वोट करने के लिए सभी विधायकों से कहा जा रहा है। अब उनको तय करना है कि वह सरकार के खिलाफ जाएंगे या किसान व आम जनता के खिलाफ जाएंगे। उनको यह जरूर कहा जा रहा है कि वह किसान व आम जनता के खिलाफ जाएंगे तो उनको जनता आगे सबक जरूर सिखाएगी।  - दर्शनपाल, सदस्य, संयुक्त किसान मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed