फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana agriculture minister jp dalal statement on liquor scam

शराब घोटाले में किसी के भी बोलने से कुछ नहीं होगा, दोषियों पर कार्रवाई जरूर होगी: जेपी दलाल

Mon, 10 Aug 2020 01:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो अमर उजाला, सोनीपत
अमर उजाला, सोनीपत Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Mon, 10 Aug 2020 01:25 PM IST
विज्ञापन
haryana agriculture minister jp dalal statement on liquor scam
मंत्री जेपी दलाल - फोटो : फाइल फोटो
खरखौदा के शराब घोटाला मामले में एसईटी की जांच रिपोर्ट के बाद जहां गृहमंत्री अनिल विज व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला आमने-सामने आए हुए हैं। वहीं कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि इस तरह के मामले में किसी के बोलने से कुछ नहीं होगा, बल्कि इसमें कोई दोषी मिलेगा तो उसपर कार्रवाई जरूर होगी।
विज्ञापन


मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि किसी भी मामले में पक्ष व विपक्ष दोनों तरह की राय आती है और उन सभी राय को देखकर फैसला लेना होता है। उन्होंने अपने विभाग को लेकर कहा कि मेरे पास फाइल आती है तो हर अधिकारी की अलग-अलग राय होती है और कोई किसी को अच्छा तो कोई गलत बताता है। उसमें सभी की बात सुनकर खुद सही फैसला लेना पड़ता है।
विज्ञापन


कृषि मंत्री जेपी दलाल रविवार को लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक लेने के लिए पहुंचे थे। जिसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री ने कहा कि शराब घोटाले में न्यायसंगत फैसला होगा। इसमें जिसने गलत किया होगा, उसपर कार्रवाई जरूर होगी। अब जिसका विभाग होगा, उसको ही कार्रवाई करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस सरकार में गलत करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा, क्योंकि यह आम जनता की सरकार है और इसमें गलत बर्दाश्त नहीं किया जाता है। कांग्रेस के रजिस्ट्री घोटाले का आरोप लगाने पर मंत्री ने कहा कि कांग्रेस केवल चर्चा में आने के लिए ऐसा करती रहती है। क्योंकि घोटाला उसे कहा जाता है, जिसे कोई छुपाता है। जबकि रजिस्ट्री के मामले को खुद सरकार सामने लेकर आई है और सरकार किसी भी जगह गलत नहीं होने देगी।


उपचुनाव से सरकार में बरोदा की हिस्सेदारी तय होगी
मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि बरोदा की जनता हमारे कामकाज को देख रही है और केंद्र व प्रदेश दोनों सरकार के काम को देखा जा रहा है। उनके अनुसार लोगों को पता है कि इस चुनाव से न सरकार बननी है, न बिगड़नी है। यह जरूर तय होना है कि यहां की जनता का सरकार में हिस्सा हो या नहीं। इसलिए उनको लगता है कि बरोदा के लोग बनी बनाई सरकार में शामिल जरूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed