फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Nishant was related to Gaurav when he had less money to buy land.

Sonipat News: जमीन खरीदने के लिए कम पड़े रुपये तो गौरव से जुड़ा था निशांत

Sun, 22 Jun 2025 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 22 Jun 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Nishant was related to Gaurav when he had less money to buy land.
गन्नौर। रेलवे रोड स्थित एसबीआई के एटीएम से छेड़छाड़ कर रुपये निकालने के आरोप में पकड़े गए आरोपी निशांत कुमार का दो दिन का रिमांड पूरा होने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक जयबीर सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी गौरव व अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


जांच अधिकारी के अनुसार रिमांड के दौरान पूछताछ में निशांत ने बताया कि उसके परिवार ने बिहार के जिला नवादा के गांव पचाड़ा में दो बीघा जमीन खरीदी थी, जिसकी रजिस्ट्री करवाने के लिए रुपयों की कमी पड़ रही थी। रुपयों के लालच में वह अपने साथी गौरव के संपर्क में आया था।
विज्ञापन

वह 2022 में बिहार निवासी गौरव के साथ गुरुग्राम डीएलएफ में काम करता था। गौरव के कहने पर वह वापस दिल्ली आकर उससे मिला। इसके बाद गौरव उसे लेकर गन्नौर पहुंचा। यहां पर गौरव ने पहले एटीएम में प्लेट व काली टेप चिपकाई और लौट गया। बाद में एटीएम बूथ पर आने वाले उपभोक्ताओं के रुपये फंस गए तो उसे रुपये निकालने के लिए एटीएम पर भेज दिया। उसने दस हजार रुपये निकाल लिए थे, मगर पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में यह भी सामने आया कि निशांत पर पहले कोई मुकदमा दर्ज नहीं था। इससे पहले वह इस गिरोह के साथ कभी नहीं जुड़ा था। निशांत के बयान के आधार पर गन्नौर पुलिस अब मुख्य आरोपी गौरव व अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed