फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   NH-44

एनएच 44 पर चार महीने में फुट ओवरब्रिज व एप्रोच रोड बनेंगे, 15 महीने में चौड़ीकरण का काम पूरा होगा

Thu, 18 Jun 2020 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
NH-44
नेशनल हाईवे का अधूरा पड़ा कार्य - फोटो : Sonipat
अंकित चौहान
विज्ञापन

सोनीपत। नेशनल हाईवे 44 के दिल्ली से पानीपत तक चौड़ीकरण का काम जहां पिछले पांच साल से लटका हुआ है, वहीं अब यह 15 महीने में पूरा कर दिया जाएगा। इसका निर्माण कार्य तेजी से करने के लिए हर काम की समय सीमा तय कर दी गई है। जहां 15 जुलाई तक रिफलेक्टर व दिशा सूचक समेत सभी सेफ्टी मेजर का काम पूरा होगा, वहीं अगले चार महीने में फुट ओवरब्रिज व एप्रोच रोड बनाए जाएंगे। जिससे नेशनल हाईवे पर जाम से मुक्ति मिल जाएगी। उसके बाद भी अगले 15 महीने में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण का काम पूरा किया जाएगा। इस तरह से नेशनल हाईवे 44 पर राहत भरा सफर होने की उम्मीद जगी है।
दिल्ली के मुकरबा चौक से पानीपत तक नेशनल हाईवे 44 की मुख्य सड़क को छह लेन से आठ लेन बनवाने के साथ ही दोनों ओर दो-दो लेन की सर्विस रोड बनवाने के लिए एनएचएआई ने वर्ष 2015 में पीएम नरेंद्र मोदी से शिलान्यास कराया था। एनएचएआई के अधिकारियों ने शिलान्यास कराने के बाद एस्सल ग्रुप की मेसर्स मुकरबा चौक पानीपत टोल रोड लिमिटेड कंपनी को निर्माण का जिम्मा सौंप दिया था। कंपनी को बिल्ड आपरेशन एंड ट्रांसफर मोड (बीओटी) के आधार पर 2178.72 करोड़ रुपये खर्च करने थे, जिससे निर्माण अवधि से लेकर 17 साल तक कंपनी को टोल वसूलना था। इसके निर्माण को अप्रैल 2019 तक पूरा करना था। लेकिन इसका काम अभी तक लगभग 30 प्रतिशत हो सका है, जबकि नेशनल हाईवे की सडक़ के किनारे व बीच में काफी गहरे गड्ढे खुदाई करके छोड़ दिए गए हैं। जिससे वहां आए दिन जाम लगता है तो दुर्घटनाएं भी काफी होती है।
विज्ञापन

कंपनी बदली तो 4 महीने में जाम से मुक्ति
डीसी श्यामलाल पूनिया ने बताया कि पहले निर्माण कार्य कर रही कंपनी को बदल दिया गया है और उसकी जगह मुंबई की वेलस्पन कंपनी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कंपनी ने पेंच वर्क शुरू कर दिया था और अब वह निर्माण कार्य भी शुरू कर देगी। डीसी ने बताया कि 15 जुलाई तक रिफलेक्टर व दिशा सूचक समेत सभी सेफ्टी मेजर का काम पूरा होगा। उसके बाद चार माह में सभी साइड लैन तैयार कर देगी तो उसके साथ ही इसके साथ ही कुंडली व बीसवां मिल में बनने वाले दो फुट ओवरब्रिज समेत 10 अन्य ऐसे कार्य पूरे हो जाएंगे, जिनका काफी निर्माण हो चुका है। इनके पूरे होने से जाम से मुक्ति मिल जाएगी। जबकि 15 महीने के अंदर पूरा काम खत्म करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
नेशनल हाईवे 44 को दिल्ली से पानीपत से चौड़ीकरण का काम अब तेजी से कराया जाएगा, क्योंकि इसकी कंपनी बदल गई है। इसके हर काम के लिए समय सीमा तय कर दी गई है और इसको लेकर एनएचएआई के अधिकारियों के साथ मीटिंग भी हुई है। अगले चार महीने में नेशनल हाईवे पर जाम की समस्या को खत्म कर दिया जाएगा। श्यामलाल पूनिया, डीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed