फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   New railway line being laid along KMP will be found near Harsana

Sonipat News: हरसाना के पास मिलेगी केएमपी के साथ बिछाई जा रही नई रेलवे लाइन

Sat, 03 Jun 2023 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 03 Jun 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
New railway line being laid along KMP will be found near Harsana
फोटो 48- राई क्षेत्र में दौरे के दौरान राजकीय विद्यालय में प्रयोगशाला का रिबन काटकर उद्घाटन करत
राई। सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर जिलेभर में 30 जून तक महासंपर्क अभियान चलाया जाएगा। जिसके तहत सांसद रमेश कौशिक व विधायक मोहन लाल बड़ौली ने राई क्षेत्र के सात गांव कुमासपुर, बढ़मलिक, बारोटा, सफियाबाद, नाहरी, छतेहरा माजरा व गढ़ी बाला का दौरा किया।
विज्ञापन

सांसद ने जनसभा के दौरान कहा कि महासंपर्क अभियान का उद्देश्य प्रदेश व केंद्र सरकार के 9 साल के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों पर प्रतिक्रिया लेना है। प्रत्येक गांव में सांसद व संबंधित विधायक दौरा कर वर्ष 2014 से अब तक करवाए गए विकास कार्याें का जायजा लेंगे। सांसद ने कहा कि नई रेलवे लाइन केएमपी के साथ लाई जा रही है, जो पलवल से गांव हरसाना में आकर मिल जाएगी। पहले कभी भी रेलवे की नई परियोजना प्रदेश को नहीं मिली थी। जीटी रोड के साथ दिल्ली से पानीपत तक रैपिड ट्रेन लाई जा रही है। जिससे क्षेत्र का विकास और तेजी से होगा। उन्होंने गांव गढ़ी बाला में स्टेडियम निर्माण के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

विधायक मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य जिले का गुरुग्राम की तर्ज पर विकास करने का है, जो लगभग पूरा होता हुआ नजर आ रहा है। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया, बीईओ योगेश नांदल, बीडीपीओ दीपिका, राई मंडल के अध्यक्ष अरुण भारद्वाज, जिला पार्षद पुनीत त्यागी, ब्लॉक के चेयरमैन प्रदीप, योगेश जठेडी, विनोद त्यागी, वेदपाल शास्त्री, अशोक भाजद्वाज व पंडित जिले सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिलान्यास और उद्घाटन भी किए
सांसद व विधायक ने गांव कुमासपुर में नगर निगम की ओर से नंदीशाला में मृत पशुओं के दाह संस्कार के लिए सीएनजी से संचालित शवगृह का शिलान्यास किया। अकबरपुर बारोटा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन, गांव सफियाबाद के राजकीय उच्च विद्यालय में फेश लिफ्टिंग का उद्घाटन, नाहरी के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में समग्र शिक्षा अभियान के तहत तीन लैब (फिजिक्स, कैमेस्ट्री, बायो) का उद्घाटन किया। इसके अलावा ग्राम ज्ञान केंद्र का उद्घाटन व गढ़ीबाला में संत कबीर आश्रम के प्रथम तल पर हॉल कमरे का उद्घाटन किया।

फोटो 48- राई क्षेत्र में दौरे के दौरान राजकीय विद्यालय में प्रयोगशाला का रिबन काटकर उद्घाटन करत

फोटो 48- राई क्षेत्र में दौरे के दौरान राजकीय विद्यालय में प्रयोगशाला का रिबन काटकर उद्घाटन करत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed