फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   New Initiative: Simran reached school holding MLA's finger

नई पहल : विधायक की अंगुली पकड़ स्कूल पहुंची सिमरन

Tue, 03 May 2022 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
New Initiative: Simran reached school holding MLA's finger
विधायक मोहनलाल बड़ौली के साथ पहुंची सिमरन का स्वागत करते राई खेलकूद स्कूल के प्राचार्य एवं निदे? - फोटो : Sonipat
राई से भाजपा विधायक मोहन लाल बड़ौली सोमवार को विधिवत रूप से बाल ग्राम की सिमरन को मोतीलाल नेहरू खेलकूद स्कूल, राई छोड़ने पहुंचे। सिमरन अब स्कूल के छात्रावास में ही रहेगी और 12वीं तक की पढ़ाई इसी स्कूल से पूरी करेगी। स्कूल निदेशक एवं प्रधानाचार्य कर्नल अशोक मोर ने विधायक की अंगुली पकड़ स्कूल पहुंची सिमरन का स्वागत किया।
विज्ञापन

विधायक बड़ौली ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री को कर्नल अशोक मोर की यह नई शुरुआत काफी पसंद आई। कर्नल मोर की समाजसेवा की नीतियों से वह पहले से ही प्रभावित हैं। कर्नल अशोक मोर आईआईटी कानपुर में भी इस तरह का प्रदर्शन कर चुके हैं। कर्नल अशोक मोर ने बालग्राम से हर साल एक बच्चे को स्कूल में दाखिला देने की योजना बनाई है। उन्होंने विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के माध्यम से इस बाबत मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पत्र लिखा था। विधायक ने कर्नल मोर की तारीफ करते हुआ कहा कि उनका इस दिशा में उठाया यह कदम सराहनीय है। विधायक ने सिमरन के दाखिले को सरकार की बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना से जोड़ते हुए कहा कि भाजपा सरकार हमेशा मानव हित के काम करती है और करती रहेगी।
विज्ञापन

मां की भूमिका निभाएगी कर्नल की पत्नी
स्कूल निदेशक एवं प्रधानाचार्य कर्नल अशोक मोर की पत्नी सोनिया मोर सिमरन की मां की भूमिका निभाएंगी। सोनिया मोर ने सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि आज से सिमरन उनकी बेटी है। पत्रकारों से बातचीत में सोनिया मोर ने कहा कि सिमरन की हर महीने होने वाली अध्यापक-अभिभावक बैठक में वह खुद सिमरन की प्रगति रिपोर्ट लेने जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed