फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   New academic session started with the arrival program in Polytechnic

Sonipat News: पॉलिटेक्निक में आगमन कार्यक्रम के साथ नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ

Thu, 07 Aug 2025 02:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 07 Aug 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
New academic session started with the arrival program in Polytechnic
फोटो 13- सोनीपत के राठधना रोड ​स्थित पॉलिटेक्निक में आगमन कार्यक्रम में विद्या​र्थियों को संबाे
सोनीपत। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान (पॉलिटेक्निक) सोनीपत में नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर आगमन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य प्रवेश सांगवान ने सभी विभाग के अध्यक्षों के साथ दीप प्रज्वलन, छात्रों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत करके की। प्रतिभागी छात्राें को विभिन्न विभागों की गतिविधियों से अवगत करवाया। मुख्य छात्रावास वार्डन ने छात्रावास में प्रदान की जाने वाली सुविधाओं से अवगत कराया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य प्रवेश सांगवान ने कहा कि छात्रों को पढ़ाई के साथ सर्वांगीण विकास पर भी ध्यान देना चाहिए ताकि संस्थान के सहयोग से वह मनचाही नौकरी हासिल कर सकें। उन्होंने डिप्लोमा उपरांत मिलने वाली नौकरी के अवसरों पर भी विस्तृत जानकारी दी। साथ ही सालभर में होने वाली खेलों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों जैसी गतिविधियों, विभिन्न स्कॉलरशिप के बारे में अवगत कराया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बस व रेल पास की आवश्यकता है तो छात्र अपना आवेदन कर सकते हैं। छात्राें के लिए पुस्तकालय में 50 हजार से अधिक पुस्तकों के साथ डिजिटल पुस्तकों की व्यवस्था भी की गई है। एनएसएस प्रभारी ने एनएसएस स्वयंसेवक बनने, कैडेट्स को नौकरियों में मिलने वाले लाभ, अनुशासित जीवन के बारे में जानकारी दी। इसके पश्चात छात्रों को संस्थान के विभिन्न विभागों का भ्रमण करवाया गया। कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य पंकज मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed