फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Neha returned after winning a medal in the Asian Trophy and is now busy in wedding rituals.

Sonipat News: एशियाई ट्रॉफी में पदक जीतकर लौटी नेहा अब शादी की रस्मों में जुटी

Fri, 22 Nov 2024 04:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 22 Nov 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
Neha returned after winning a medal in the Asian Trophy and is now busy in wedding rituals.
फोटो 18- सोनीपत के वेस्ट राम नगर निवासी नेहा गोयल एशियन प्रतियोगिता जीतने के बाद ट्रॉफी के साथ।
सोनीपत। वेस्ट रामनगर निवासी ओलंपियन नेहा गोयल का विवाह 24 नवंबर को करनाल के राष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाड़ी सुनील के साथ होगा। नेहा गोयल ने बिहार के राजगीर में आयोजित महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में स्वर्ण पदक जीतकर लौटी हैं। नेहा ने प्रतियोगिता में बतौर डिफेंडर शानदार खेल प्रदर्शन किया था। अब जिले में लौटने पर नेहा अपनी शादी की रस्मों में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन

ओलंपियन नेहा गोयल ने बताया कि बेहद खुशी महसूस हो रही है। लगातार दूसरी बार एशियन चैंपियन ट्रॉफी जीतने के बाद शादी की खुशी भी दोगुनी हो गई है। देश के लिए जिम्मेदारी निभाने के बाद अब शादी की तैयारियों में लगी हुई हूं। सभी परिजन बेहद खुश हैं। मां ने बताया कि बेटी ने प्रतियोगिता में जीत हासिल कर परिवार का नाम रोशन किया है। भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान एवं द्रोणाचार्य अवार्डी प्रीतम सिवाच के घर पर नेहा गोयल की हल्दी की रस्म आयोजित की जाएगी। प्रीतम सिवाच ने बताया कि नेहा शादी से चार दिन पहले भी देश के लिए प्रतियोगिता खेल रही हैं। नेहा गोयल टोक्यो ओलंपिक में महिला भारतीय टीम का हिस्सा रही थी। टोक्यो ओलंपिक में भारतीय टीम चौथे स्थान पर रही थी। इसकी बदौलत नेहा को भारतीय रेलवे ने नौकरी दे रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed