फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Neha Goyal of Sonepat arrived as a guest on The Kapil Sharma Show, shooting in Mumbai

कपिल शर्मा शो में मेहमान बनकर पहुंचीं सोनीपत की नेहा गोयल, मुंबई में हुई शूटिंग

Thu, 26 Aug 2021 01:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Neha Goyal of Sonepat arrived as a guest on The Kapil Sharma Show, shooting in Mumbai
द कपिल शर्मा शो की शूटिंग के दौरान कपिल शर्मा के साथ हॉकी खिलाड़ी नेहा गोयल। - फोटो : Sonipat
विष्णु कुमार
विज्ञापन

सोनीपत। टोक्यो ओलंपिक में अपने शानदार खेल से देश में महिला हॉकी को नया जीवन देने वाली महिला हॉकी टीम की सात खिलाड़ी मुंबई में कपिल शर्मा शो की शूटिंग में व्यस्त हैं। इन सात खिलाडिय़ों में सोनीपत की नेहा गोयल भी शामिल हैं। शो की शूटिंग पूरी हो चुकी है। नेहा गोयल ने परिजनों को बताया कि शूटिंग के दौरान सभी ने जमकर मस्ती की। यह शो सोनी-10 चैनल पर शनिवार रात साढ़े नौ बजे प्रसारित किया जाएगा।
सोनीपत से नेहा गोयल सहित महिला हॉकी टीम की सात खिलाड़ी तीन दिन पहले मुंबई में द कपिल शर्मा शो की शूटिंग के लिए रवाना हुई थीं। शूटिंग पूरी होने के बाद सभी खिलाड़ी फ्लाइट से दिल्ली पहुंचेंगी, जहां वीरवार को उनका सम्मान किया जाएगा। कपिल शर्मा शो में मिले अनुभव व सम्मान से सभी खिलाड़ी गदगद हैं। (संवाद)
विज्ञापन

भारती ने हंसा-हंसाकर किया लोट-पोट
परिजनों से बातचीत के दौरान नेहा गोयल ने बताया कि शो के दौरान सभी खिलाड़ियों ने खूब मस्ती की। इस दौरान उन्होंने कपिल शर्मा, अर्चना पूर्ण सिंह, भारती, गोविंदा के भांजे कृष्णा व अन्य कलाकारों से बातचीत की। शूटिंग के दौरान भारती ने अपनी बातों से हंसा-हंसाकर लोट-पोट कर दिया। भारती ने कहा कि आप सभी देश का गौरव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चक दे इंडिया गाने ने भर दिया जोश
शूटिंग के लिए सभी खिलाड़ियों को पहले तैयार किया गया, उसके बाद शूटिंग की गई। इस दौरान हॉकी से संबंधित सवाल-जवाब हुए। चक दे इंडिया गाने ने सभी खिलाड़ियों के अंदर एक नया जोश भर दिया। नेहा गोयल ने बताया कि शो के सभी कलाकारों से मिलकर बेहद खुशी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed