{"_id":"68c483070c6bd841c5098a0a","slug":"nationwide-survey-on-mental-health-of-students-begins-sonipat-news-c-197-1-snp1008-142139-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य का राष्ट्रव्यापी सर्वेक्षण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य का राष्ट्रव्यापी सर्वेक्षण शुरू
Sat, 13 Sep 2025 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 13 Sep 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
फोटो 04- सोनीपत के जीवीएम कन्या महाविद्यालय में जिलास्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के
सोनीपत। राष्ट्रीय टास्क फोर्स ने विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य, आत्महत्या निवारण को लेकर राष्ट्रव्यापी सर्वेक्षण की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों से सुझाव प्राप्त कर शिक्षा संस्थानों में सकारात्मक व सहयोगी वातावरण को बढ़ावा देना है। सर्वेक्षण के तहत जीवीएम कन्या महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के सहयोग से कार्यशाला आयोजित की गई।
संस्था के प्रधान डॉ. ओपी परुथी, प्राचार्य डॉ. मंजुला स्पाह ने बताया कि सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न पहलुओं का आकलन करना, आत्महत्या निवारण के लिए ठोस नीतियां, रणनीतियां तैयार करना है।
राष्ट्रीय टास्क फोर्स के अधिकारियों, मनोविज्ञान विभाग से अर्चना खुराना, विधि व सुरभि ने बताया कि यह सर्वेक्षण देशभर के विद्यालयों, महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के बीच किया जाएगा।
विज्ञापन
विद्यार्थियों के मानसिक दबाव, अवसाद, चिंता, परीक्षा का तनाव, पारिवारिक एवं सामाजिक परिस्थितियों से उत्पन्न मानसिक समस्याओं से संबंधित जानकारी एकत्र की जाएगी।
इसके लिए एक सशक्त सहायता तंत्र तैयार किया जाएगा, जिससे आत्महत्या जैसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं की रोकथाम की जा सके।
पांच टीमों का जोनलस्तरीय प्रश्नोत्तरी के लिए चयन
हरियाणा राज्य विज्ञान, नवाचार एवं प्रौद्योगिकी परिषद (एचएससीएसआईटी) की ओर से जीवीएम कन्या महाविद्यालय में जिलास्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 9 महाविद्यालयों की 15 में 8 टीमों ने लिखित स्क्रीनिंग टेस्ट में भाग लिया। अंतिम चरण में पांच टीमों का जोनल स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। प्राचार्य डॉ. मंजुला स्पाह ने बताया कि जल्द होने वाली जोनल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित टीमों में जीवीएम कन्या महाविद्यालय, सोनीपत प्रथम, राजकीय महिला महाविद्यालय, गोहाना, द्वितीय व तृतीय, हिंदू महाविद्यालय, सोनीपत चौथे, हिंदू कन्या महाविद्यालय सोनीपत पांचवें स्थान पर रहा। कार्यक्रम में डाॅ. अनीता सैनी, डाॅ. मीनाक्षी, डाॅ. रश्मि जावा, सुनीता धवन, रोहिनी मदान, पुनीता बत्रा, संगीता सिंह, राकेश जुनेजा, डाॅ. समिति मौजूद रहीं।