फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   National Lok Adalat to be held on 13th, disputes to be settled through reconciliation

Sonipat News: राष्ट्रीय लोक अदालत 13 को, सुलह से निपटाएंगे वाद

Fri, 28 Nov 2025 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 28 Nov 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
National Lok Adalat to be held on 13th, disputes to be settled through reconciliation
सोनीपत। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 दिसंबर को किया जाएगा। इसका उद्देश्य आपसी सहमति से लंबित केसों का निपटारा करना है। इसमें फौजदारी समाधेय, चेक बाउंस, अन्य दीवानी मामले, ट्रैफिक चालान, मोटर व्हीकल दुर्घटनाग्रस्त मामले, वैवाहिक विवाद के वादों को सुलह से निस्तारित करने पर जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव प्रचेता सिंह ने विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में भाग लेने के लिए वादकारी अपने लंबित केसों का न्यायालय में पहुंच कर आपसी रजामंदी से निपटारा करवा सकते हैं।
विज्ञापन

लोक अदालत के लिए विभिन्न कोर्टों से विभिन्न वर्ग के केसों का चयन किया जा रहा है। इनको आपसी रजामंदी से निपटारे की संभावना है। लोक अदालत के विषय में अधिक जानकारी व किसी भी अन्य सहायता के लिए, जिला एडीआर सेंटर, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, जिला न्यायालय परिसर, सोनीपत या जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के हेल्पलाइन नंबर 01302-220057 या नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला न्यायालय के साथ उपमंडल गोहाना, गन्नौर व खरखौदा में भी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed