{"_id":"588e3ab54f1c1b3c3de8079b","slug":"national-kabaddi-tournament-from-9-million-prize-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक करोड़ इनामी नेशनल कबड्डी टूर्नामेंट 9 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक करोड़ इनामी नेशनल कबड्डी टूर्नामेंट 9 से
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत`
Updated Mon, 30 Jan 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
आयोजन स्थल का जायजा लेते हुए अतिरिक्त मुख्य सचिव केके खंडेलवाल व अन्य अधिकारी।
- फोटो : sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोतीलाल नेहरू स्पोर्ट्स स्कूल राई में 9 से 11 फरवरी तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति अखिल भारतीय नेशनल कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। विजेता टीम को एक करोड़ रुपये का इनाम दिया जाएगा। वहीं, द्वितीय टीम को 50 लाख और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 25 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव केके खंडेलवाल ने रविवार को खेल स्कूल के प्रताप स्टेडियम में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने के बाद यह जानकारी दी। प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों की मीटिंग लेकर संबंधित दिशा-निर्देश दिए।
खंडेलवाल ने कहा कि पिछले वर्ष गुरुग्राम में सबसे बड़ी इनामी कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित करवाने के बाद अब 9 से 11 फरवरी तक राई खेलकूद स्कूल के प्रताप स्टेडियम में अखिल भारतीय नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में 12 टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें प्रोफेशनल कबड्डी की चार और राष्ट्रीय सीनियर कबड्डी की आठ टीमें शामिल होंगी। उन्होंने बताया कि प्रतियेागिता में नौ फरवरी को पहले दिन लाफ्टर शो आयोजित किया जाएगा। 10 फरवरी को हरियाणा के लोक कलाकार रागिनियों की प्रस्तुति देंगे। वहीं, 11 फरवरी को हरियाणवी कल्चरल शो होगा। इस दौरान उपायुक्त केएम पांडुरंग ने कहा कि व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों की कमेटी का गठन कर दिया जाएगा। इस मौके पर खेल विभाग के निदेशक जगदीप सिंह, अतिरिक्त निदेशक ओपी शर्मा, डीएसओ प्रेम सिंह हुड्डा, जिला योजना अधिकारी दर्शन सिंह राठी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।