फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   my wife is curour, do not any time good behaviour,

‘मेरी पत्नी बहुत ही क्रूर है, मेरे साथ कभी अच्छा व्यवहार नहीं किया’

Mon, 24 Apr 2017 12:18 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला सोनीपत
ब्यूरो अमर उजाला सोनीपत Updated Mon, 24 Apr 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
my wife is curour, do not any time good behaviour,
बुजुर्ग के शव के पास से मिला सुसाइड नोट। - फोटो : amarujala beuro
पत्नी की लगातार कलह व उधार दिए पैसे वापस न मिलने से परेशान बुजुर्ग ने रोहतक रोड आरओबी के पास ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद पहुंची राजकीय रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव के पास से मिले चार पेज का सुसाइड नोट से उसके आत्महत्या किए जाने के कारणों का पता लगा है।
विज्ञापन

रविवार तड़के करीब पांच बजे दिल्ली की तरफ जा रही जम्मू मेल के चालक ने रेलवे लाइन पर शव पड़े होने की जानकारी स्टेशन मास्टर को दी। उन्होंने राजकीय रेलवे पुलिस को अवगत कराया। इस पर रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। आसपास पता करने के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। बुजुर्ग की उम्र करीब 60 वर्ष थी और वह सफेद कुर्ता-पायजामा पहने था। पुलिस ने उसके पास से चार पेज का सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसमें उसने अपनी पत्नी द्वारा तंग करने के साथ ही कुछ लोगों पर उसे लेनदेन के मामले में तंग करने का आरोप लगाया है। रेलवे पुलिस ने शिनाख्त का प्रयास शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

ये लिखा है सुसाइड नोट में
मैं अपनी जिंदगी से व अपनी पत्नी की कलह से परेशान हो गया। मैंने कई दफा महिला थाना में शिकायत दर्ज करवाने की कोशिश की, लेकिन मुझे कोई राहत नहीं मिली। मेरी पत्नी बहुत ही क्रूर स्वभाव की है, उसने कभी भी मेरे साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया। डॉ. कृष्ण ने मेरी तीन माह की तनख्वाह रोक रखी है। उसने मुझे हटा दिया और दूसरा व्यक्ति रख लिया था। पूरा नहीं तो कुछ हिसाब लिया जाए। मेरे 400 रुपये उधार हैं और मेरे 6 साल के पैसे दबाए हुए हैं। मैं पैसे मांगता हूं तो दादागिरी दिखाता है। सतबीर मेरी 6 महीने की तनख्वाह रोके हुए है। मांगता हूं तो दादागिरी दिखाता है। सत्तू उर्फ दीपचंद को मैंने अपना घर बेचा। पांच लाख रुपये देने के लिए छह माह का टाइम लिया। छह माह बाद उसके पास गया तो उसने पैसे को देने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
रेलवे लाइन पर एक बुजुर्ग ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की है। उसके पास सेे चार पेज का सुसाइड नोट बरामद हुआ है। शिनाख्त के लिए शव सामान्य अस्पताल में रखवा दिया है। शव के शिनाख्त के बाद ही मामले ही मामले में कुछ कहा जा सकेगा।
-राजकुमार, थाना प्रभारी, राजकीय रेलवे पुलिस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed