फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   My daughters dominated, once again gave the country the title of Asian Champions.

Sonipat News: छा गई म्हारी बेटियां, देश को फिर दिलाया एशियाई चैंपियंस का खिताब

Fri, 22 Nov 2024 04:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 22 Nov 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
My daughters dominated, once again gave the country the title of Asian Champions.
फोटो 06 - भारतीय महिला हॉकी टीम बिहार के राजगीर में आयोजित एशियन हॉकी प्रतियोगिता जीतने के बाद
सोनीपत। भारतीय हॉकी टीम को तीसरी बार एशियाई चैंपियंस बनाने में प्रदेश की लाडलियों ने अहम भूमिका निभाई है। खिताबी जीत के लिए भारतीय टीम ने प्रतियोगिता में 29 गोल दागे, इसमें प्रदेश की खिलाड़ियों के 15 गोल शामिल हैं। इसमें भी हिसार की गोल्डन गर्ल दीपिका सहरावत ने 11 गोल कर डाले। भारतीय टीम रिकाॅर्ड तीसरी बार (2016, 2023, 2024) में एशिया की चैंपियन बनीं हैं। भारतीय टीम में प्रदेश की सात महिला खिलाड़ी शामिल थी।
विज्ञापन

महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी बिहार के राजगीर में 11 से 20 नवंबर तक आयोजित की गई थी। इसमें भारतीय महिला टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीसरी बार खिताब अपने नाम किया है। टीम की जीत में हिसार की ड्रैग फ्लिकर दीपिका छाई रहीं। दीपिका ने प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन करते हुए 11 गोल दागे। भारतीय टीम की उप कप्तान कुरुक्षेत्र की नवनीत कौर ने प्रतियोगिता में तीन व हिसार की उदिता ने एक गोल दागा। इसकी बदौलत भारतीय टीम ने जीत हासिल की। वहीं, भारतीय टीम में सिरसा के गांव जोधका निवासी ओलंपियन सविता पूनिया ने गोलकीपर की भूमिका निभाई। सोनीपत की ज्योति रुमावत ने मिडफील्ड व ओलंपियन नेहा गोयल ने डिफेंस में शानदार प्रदर्शन किया था। टीम में हिसार की शर्मिला देवी भी शामिल थी। टीम के लिए 11 नवंबर को मलयेशिया से हुए मुकाबले में उदिता ने एक गोल दागा था। उप कप्तान नवनीत कौर ने थाईलैंड के खिलाफ एक, जापान के खिलाफ एक व सेमीफाइनल में जापान के विरुद्ध एक गोल दागा था। भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में जापान की टीम को 2-0 से हराया था। वहीं फाइनल मुकाबले में दीपिका सहरावत ने 32वें मिनट में गोल किया, इसके बलबूते भारतीय टीम ने प्रतियोगिता जीती। दीपिका ने पेनल्टी कॉर्नर पर अपने शानदार रिवर्स हिट के जरिए गोल दागा था।
विज्ञापन


दीपिका ने प्रतियोगिता में किया दमदार प्रदर्शन
हिसार की दीपिका सहरावत ने 12 नवंबर को दक्षिण कोरिया के खिलाफ दो गोल करने से शुरुआत की। वहीं, थाईलैंड के खिलाफ अपनी स्टिक का जादू दिखाते हुए पांच गोल दाग दिए। दीपिका ने लीग मुकाबलों में चीन के खिलाफ एक और जापान के विरुद्ध बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दो गोल किए। दीपिका ने प्रतियोगिता के 11वां गोल पेनल्टी कॉर्नर पर अपने शानदार रिवर्स हिट के साथ किया। इसकी बदौलत भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता में उनके प्रदर्शन की बदौलत दीपिका को बेस्ट स्कोरर और बेस्ट प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट चुना गया है। गोल्डन गर्ल दीपिका सहरावत का पैतृक गांव रोहतक का भैंसरू खुर्द है। उनके पिता जगदीश सहरावत हिसार स्थित हरियाणा एग्रीकल्चर विश्वविद्यालय में कार्यरत थे। इसके चलते उनका बचपन हिसार में ही व्यतीत हुआ। दीपिका ने ओलंपियन पूनम मलिक और सविता पूनिया से प्रेरित होकर हॉकी खेलना शुरू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed