फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Musical fountain will cost Rs 50 lakh in Jawahar Lal Nehru Park

Sonipat News: जवाहर लाल नेहरू पार्क में 50 लाख से लगेगा म्यूजिकल फव्वारा

Mon, 17 Jun 2024 10:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 17 Jun 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
Musical fountain will cost Rs 50 lakh in Jawahar Lal Nehru Park
गोहाना। नगर परिषद की ओर से जींद रोड स्थित जवाहर लाल नेहरू पार्क में म्यूजिकल फव्वारा लगाया जाएगा। इस कार्य पर नगर परिषद की ओर से 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। नगर परिषद ने योजना तैयार कर मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजा है। योजना को मंजूरी मिलते ही म्यूजिकल फव्वारा लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


नगर परिषद शहर के सुंदरीकरण को लेकर कारगर कदम उठा रहा है। शहर की हर सड़कों पर तिरंगा लाइट, फैंसी लाइट लगाने के बाद अब पार्कों के सुंदरीकरण पर जोर दिया जा रहा है। नप की ओर से जींद रोड स्थित जवाहर लाल नेहरू पार्क में 50 लाख रुपये खर्च कर म्यूजिकल फव्वारा लगाया जाएगा। इस पर रंग-बिरंगी लाइट भी लगाई जाएंगी। सुबह-शाम सैर करने के लिए आने वाले लोगों को सुविधा होगी।
विज्ञापन


वर्जन
शहर के जवाहर लाल नेहरू पार्क में 50 लाख रुपये की लागत से म्यूजिकल फव्वारा लगाया जाएगा। मुख्यालय से मंजूरी मिलने के बाद फव्वारा लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। -निशा शर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed