फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Murder of woman in Sonipat, woman had reached near dirty drain in Kundli in injured state

सोनीपत में महिला की हत्या: कुंडली में गंदा नाला के पास घायल अवस्था में पहुंची थी महिला, पति ने चाकू से किए वार

Tue, 05 Nov 2024 11:13 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 05 Nov 2024 11:13 AM IST
सार

सोनीपत में महिला के शरीर पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। महिला की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। दुकानदार के सामने महिला ने पति की तरफ से चाकू से वार करने की जानकारी दी गई है।

विज्ञापन
Murder of woman in Sonipat, woman had reached near dirty drain in Kundli in injured state
मृतक - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत के गांव कुंडली में महिला की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। महिला गंभीर हालत में रविवार देर रात गंदा नाला के पास परचून की दुकान के बाहर पहुंची थी। महिला दुकान बाहर आकर नीचे गिरी तो दुकानदार ने उनसे घायल होने का कारण पूछा तो वह पति के चाकू मारने की बात कहकर बेसुध हो गई। अस्पताल में महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


कुंडली की शिवपुरी कॉलोनी निवासी सोनू यादव ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह गंदा नाला के पास किराना की दुकान चलाते हैं। वह रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे दुकान पर मौजूद थे। तभी एक महिला नीलकंठ धर्मकांटा की तरफ से आई। महिला उनकी दुकान के बाहर आकर अचानक गिर गई। उन्होंने देखा कि महिला के पेट पर धारदार हथियार के निशान थे। उन्होंने महिला से पूछा कि क्या हुआ तो वह बोली कि उसके पति ने उन्हें चाकू मार दिए हैं। फिर वह उनसे नाम पता पूछ पाते इससे पहले ही वह बेसुध होकर गिर गई। जिस पर दुकानदार ने मामले की जानकारी पुलिस टीम को दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की उपचार के दौरान अब नागरिक अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में महिला की पहचान का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। जिस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शव विच्छेदन गृह में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के शरीर पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। महिला की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। दुकानदार के सामने महिला ने पति की तरफ से चाकू से वार करने की जानकारी दी गई है। पुलिस महिला के शव की पहचान का प्रयास कर रही है। -इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed