फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   murder of friend in murthal, body found

मुरथल में दोस्त ने की दोस्त की हत्या, सुबह कमरे में गई मां तो इस हाल में मिला शव, रो पड़ी

Sun, 12 Jan 2020 01:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राई/सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राई/सोनीपत (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sun, 12 Jan 2020 01:32 PM IST
विज्ञापन
murder of friend in murthal, body found
प्रतीकात्मक तस्वीर

गांव मुरथल में युवक संग नशे में घर आने के बाद उसके साथ ही सोने की बात कहकर रुका दोस्त युवक की हत्या कर भाग निकला। सुबह युवक की मां कमरे में गई तो बेटा अर्द्धनग्न अवस्था में मृत मिला। जिस पर महिला ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। उसने बेटे के दोस्त पर उसकी गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


पुलिस ने महिला के बयान पर युवक के दोस्त के खिलाफ ही हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद से युवक का दोस्त फरार है।
विज्ञापन


गांव मुरथल की रहने वाली सरजो देवी ने पुलिस को बताया कि वह अपने बेटे कुलदीप उर्फ गंजा (31) के साथ रहती है। शुक्रवार रात करीब आठ बजे उसका बेटा अपने दोस्त गांव के ही अंकित उर्फ चीकू के साथ नशे की हालत में घर आया था। अंकित उसके बेटे को घर पर छोड़कर बाहर चला गया था। जिस पर उसने दरवाजा बंद कर लिया था। सरजो का आरोप है कि कुछ देर बाद अंकित दोबारा आया था। उसने उसे आवाज देकर दरवाजा खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने कहा कि उसका मोबाइल कुलदीप के पास रह गया है। जिस पर उसने दरवाजा खोल दिया था। महिला का आरोप है कि उसके बाद कुलदीप व अंकित फिर से बातचीत करने लगे। काफी देर तक बात करने के बाद अंकित ने उसे कहा कि रात अधिक हो गई है। जिसके चलते वह कुलदीप के पास ही सो जाता है। यह कहकर वह उसके पास सो गया। सरजो का आरोप है कि वह देर रात तक बातचीत करते रहेे। जिसके बाद वह सो गई थी।

शनिवार सुबह सात बजे उसकी आंख खुली थी। जिस पर वह अपने बेटे के कमरे में गई तो वहां पर उसका बेटा अर्द्धनग्न अवस्था में मृत पड़ा था। उसके गले पर निशान थे। साथ ही उसका दोस्त अंकित वहां से फरार था। महिला ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। महिला ने आरोप लगाया कि अंकित उसके बेटे की गला दबाकर हत्या करने के बाद फरार हो गया है। जिस पर पुलिस ने अंकित के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मोबाइल घर के अंदर रहने की बात कहकर दोबारा घर में आया
सरजो का आरोप है कि अंकित उसके बेटे के साथ जब घर आया तो दोनों नशे में थे। वह उसके बेटे को घर छोड़कर उनके घर से चला गया था। उसके करीब 15-20 मिनट बाद वह दोबारा से उनके घर के बाहर आया था। वह तब तक दरवाजा बंद कर चुकी थी। उसके बाद अंकित ने आवाज देकर दरवाजा खुलवाया था।

 

उसने कहा था कि उसका मोबाइल कुलदीप के कमरे में रह गया है। जिस पर उसने गेट खोल दिया था कि वह अपना मोबाइल ले जाएगा। उसके बाद वह घर में आ गया था। देर रात तक घर में रहने के बाद उसने उनके घर में ही सोने की बात कही थी। उसके बाद वह कब बाहर निकला उसे पता नहीं लग सका।

दो बेटों की पहले हो चुकी है मौत
महिला के पास तीन बेटे थे। जिनमें से सुभाष व बड़े बेटे की पहले ही मौत हो गई थी। अब उसके पास सबसे छोटा बेटा कुलदीप था। वह फिलहाल कुलदीप के पास ही रह रही थी। अब उसकी हत्या कर दी गई है।

घर के अंदर युवक मृत मिला है। उसकी मां ने दोस्त के खिलाफ हत्या करने का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द मामले का पटाक्षेप किया जाएगा। -सुमित कुमार, थाना प्रभारी मुरथल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed