{"_id":"6011a2378ebc3e2c4b715fc5","slug":"murder-of-ecco-van-driver-son-injured-sonipat-news-rtk5926852167","type":"story","status":"publish","title_hn":"झगड़े की रंजिश में ईको वैन चालक की रॉड मारकर हत्या, बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झगड़े की रंजिश में ईको वैन चालक की रॉड मारकर हत्या, बेटा घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्नौर। गांव गढ़ी झंझारा में ईको वैन को पीछे हटाते हुए बाइक से टकराने के चलते हुए झगड़े की रंजिश में चालक की राड मारकर हत्या कर दी गई। साथ ही बीच बचाव करने पर उनके बेटे को भी घायल कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने घायल के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मूलरूप से गांव गढ़ी झंझारा फिलहाल किशनपुरा निवासी दीपक ने बताया कि उन्होंने गांव गढ़ी झंझारा में पांच दुकान बनाकर किराए पर दे रखी है। उनके पिता दिनेश गांव में बने कमरे में ही सोते थे। वह मंगलवार सुबह गांव से किशनपुरा स्थित घर आने के लिए अपनी ईको वैन में सवार हुए थे। जब वह घर के पास ईको वैन को पीछे हटा रहे थे तो उनकी गाड़ी वहां खड़ी ग्रामीण ईशुफ की बाइक से टकरा गई। जिससे बाइक गिर गई। इसे लेकर ईशुफ ने उसके पिता के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी और धमकी देकर चला गया। उसके पिता किशनपुरा में घर लौट आए। शाम के समय जब वह अपने पिता के साथ गांव जा रहा था तो ईशुफ ने गांव में अपने दोस्त गांव जफरपुर निवासी भोपाल के साथ मिलकर गाली-गलौज शुरू कर दी। जब उसने बीच बचाव का प्रयास किया तो उन्होंने मारपीट कर दी। भोपाल ने दीपक की आंख पर हमला कर दिया और ईशुफ ने उसे गिरा दिया। इसी बीच ईशुफ दुकान के अंदर से रॉड लेकर आया और उसके पिता की गर्दन पर वार कर दिया। हमले में उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर मचाने पर दोनों जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। जब वह अपने पिता को इलाज के लिए सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचा तो डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने दीपक की शिकायत पर ईशुफ व उसके दोस्त भोपाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। गन्नौर सिटी चौकी इंचार्ज महेश का कहना है कि जल्द की आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।