फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Municipal elections: Voting did not pick up pace in Sonipat, Kharkhoda won

निकाय चुनाव : सोनीपत में रफ्तार नहीं पकड़ पाया मतदान, खरखौदा मार गया बाजी

Mon, 03 Mar 2025 02:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 03 Mar 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Municipal elections: Voting did not pick up pace in Sonipat, Kharkhoda won
फोटो 57: सोनीपत के मुरथल अड्डा ​स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या विद्यालय में मतदान केंद्र पर वोट डा
सोनीपत। निकाय चुनाव के प्रथम चरण में रविवार को सोनीपत नगर निगम मेयर और खरखौदा नगर पालिका के लिए हुआ मतदान बेहद धीमा रहा। सुबह आठ बजे शुरू हुई मतदान प्रक्रिया शाम छह बजे तक जारी रही, लेकिन किसी भी बूथ पर भीड़ नजर नहीं आई। यही कारण रहा कि जिले में कुल 31.0 फीसदी ही मतदान हुआ। इसमें खरखौदा के लोगों ने थोड़ा जोश दिखाते हुए 62.3 फीसदी मतदान किया, जबकि सोनीपत के मतदाता सुस्त नजर आए। यहां दिन भर में महज 28.8 फीसदी मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। सोनीपत नगर निगम मेयर पद के लिए सुबह आठ बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई, लेकिन बूथों पर मतदाता ही नजर नहीं आ रहे थे। सुबह 11 बजे तक अपेक्षाकृत बहुत कम मतदान हुआ। इसे बाद कुछ मतदाता घर से निकले और बूथ तक पहुंचे। दोपहर 12 बजे से 2 बजे के बीच में मतदान फीसदी बढ़ता नजर आया। निगम उप चुनाव में कहीं पर भी सख्ती देखने को नहीं मिली। मतदाता बिना किसी रोक टोक के बूथ पर पहुंचे और अपना मतदान करके वापस लौटते रहे। बूथों पर पुलिस के जवान मौजूद रहे, लेकिन नाममात्र मतदाताओं को देख वह भी एक तरफ ही खड़े रहे। दूसरी तरफ खरखौदा में नगर पालिका के चुनाव में मतदान की शुरुआत धीमी रही। सुबह 11 बजे के बाद मतदाताओं ने जोश दिखाया और बूथों पर मतदान करने के लिए पहुंचने लगे। जिससे हर घंटे समीकरण बदलते रहे।
विज्ञापन


हर घंटे ऐसे बदलते रहे समीकरण
समय सोनीपत खरखौदा कुल
सुबह 11:00 बजे 1.3 19.8 5.8 फीसदी

दोपहर 12:00 बजे 6.3 22.7 7.4 फीसदी
दोपहर 01:00 बजे 10.9 27.1 11.9 फीसदी
दोपहर 02:00 बजे 15.8 40.7 17.4 फीसदी
दोपहर 03:00 बजे 17.5 42.2 19.1 फीसदी
शाम 04:00 बजे 23.0 49.9 24.7 फीसदी
शाम 05:00 बजे 23.9 55.4 25.9 फीसदी
शाम 06:00 बजे 24.6 59.2 26.8 फीसदी
शाम 07:00 बजे 28.8 62.3 31.0 फीसदी

फोटो 57: सोनीपत के मुरथल अड्डा स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या विद्यालय में मतदान केंद्र पर वोट डा

फोटो 57: सोनीपत के मुरथल अड्डा स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या विद्यालय में मतदान केंद्र पर वोट डा

फोटो 57: सोनीपत के मुरथल अड्डा स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या विद्यालय में मतदान केंद्र पर वोट डा

फोटो 57: सोनीपत के मुरथल अड्डा स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या विद्यालय में मतदान केंद्र पर वोट डा

फोटो 57: सोनीपत के मुरथल अड्डा स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या विद्यालय में मतदान केंद्र पर वोट डा

फोटो 57: सोनीपत के मुरथल अड्डा स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या विद्यालय में मतदान केंद्र पर वोट डा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed