फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Municipal Corporation started tightening the noose on illegal water connections, served notices to 80

नगर निगम ने पानी के अवैध कनेक्शनों पर शिकंजा कसना किया शुरू, 80 को थमाए नोटिस

Wed, 20 Apr 2022 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation started tightening the noose on illegal water connections, served notices to 80
नगर निगम कार्यालय - फोटो : Sonipat
शहर के पश्चिमी क्षेत्र में पानी की किल्लत दूर करने के लिए नगर निगम के अधिकारियों ने अवैध कनेक्शनों पर शिकंजा कसने शुरू कर दिया है। शहर के पश्चिमी (रेलवे लाइन पार) क्षेत्र में पानी की बर्बादी ज्यादा हो रही है। ऐेसे में गोहाना रोड व ककरोई रोड पर पानी की मुख्य लाइन में अवैध कनेक्शन करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने अवैध कनेक्शन करने वाले 80 लोगों को अंतिम नोटिस थमाए हैं। निगम की ओर से प्रति कनेक्शन पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

नगर निगम अधिकारियों का दावा है कि शहर में पर्याप्त मात्रा में पानी की आपूर्ति होती है। इसके बावजूद कई इलाकों में पेयजल की किल्लत हो जाती है। इसका कारण अवैध कनेक्शनों से पानी की चोरी है। जिन जगहों पर अवैध कनेक्शन लगे हैं, वहां पर पानी को व्यर्थ बहाया जा रहा है। शहर के पश्चिमी क्षेत्र में पेयजल किल्लत को दूर करने के लिए नगर निगम के अधिकारियों ने अवैध कनेक्शन करने वालों पर शिकंजा कसने शुरू कर दिया है। अवैध कनेक्शन की वजह से नगर निगम के राजस्व को भी चूना लगाया जा रहा है। इसके कारण कॉलोनियों के अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंच पाता। नगर निगम ने पहले चरण में पानी की मुख्य लाइन में अवैध कनेक्शन करने वाले 80 लोगों को नोटिस जारी कर दिए हैं। साथ ही उन पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। निगम की ओर से सभी पेयजल कनेक्शनों पर मीटर लगाकर बिलों की रिकवरी के साथ-साथ पानी की चोरी को रोका जाएगा।
विज्ञापन

30 मार्च को लोगों के प्रदर्शन के बाद निगम अधिकारियों ने लिया सबक
गर्मी शुरू होते ही शहर के लाइन पार क्षेत्र में पेयजल संकट गहराने लगा। अब बिजली के अघोषित कट लगने के कारण पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही है। पेयजल किल्लत से परेशान होकर मालवीय नगर, शास्त्री कॉलोनी व मयूर विहार के लोगों ने 30 मार्च को डीआरडीए हॉल के बाहर प्रदर्शन किया था। उस दिन अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय के पास डीआरडीए हॉल में निगम की हाउस की बैठक चल रही थी। बाहर लोग पानी की समस्या को लेकर नारेबाजी कर रहे थे। उसी दौरान मेयर निखिल मदान व विधायक सुरेंद्र पंवार ने अधिकारियों को अवैध कनेक्शनों की जांच कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद अधिकारियों ने सर्वे किया तो ककरोई रोड व गोहाना रोड पर पानी की मुख्य लाइन में 80 अवैध कनेक्शन मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुर्माना नहीं भरने पर कटेगा कनेक्शन, छोटी लाइनों में जोड़ा जाएगा
नगर निगम की ओर से 80 लोगों को नोटिस जारी करने के साथ पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। निगम के अधिकारियों का कहना है कि जुर्माना नहीं भरने पर निगम की ओर से सभी अवैध कनेक्शनों को काटा जाएगा। इन कनेक्शनों को पानी के मुख्य लाइन से हटाकर छोटी लाइनों में जोड़ा जाएगा। मुख्य लाइन में अवैध कनेक्शन होने के कारण पानी की बर्बादी हो रही है। जिसके कारण कई कॉलोनियों के घरों में पानी आपूर्ति प्रभावित हो रही है। आने वाले दिनों में पीने के पानी की खपत भी बढ़ जाएगी।

ककरोई रोड व गोहाना रोड पर 80 लोगों ने पानी की मुख्य लाइन में अवैध रूप से कनेक्शन कर रखे हैं। मुख्य लाइन में कनेक्शन नहीं किया जा सका। अब उन कनेक्शनों को काटा जाएगा। निगम की ओर से लोगों को नोटिस जारी करके पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगा दिया है। -निजेश कुमार, कार्यकारी अभियंता नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed