फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   mp ramesh kaushik innaugerated ambedkar bhawan

Sonipat News: सांसद ने डॉ. भीमराव आंबेडकर भवन का किया उद्घाटन

Mon, 05 Dec 2022 07:29 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 07:29 PM IST
विज्ञापन
mp ramesh kaushik innaugerated ambedkar bhawan
खरखौदा। आंबेडकर पार्क में 35 लाख रुपये की लागत से बनाए गए डॉ. भीमराव आंबेडकर भवन का सोमवार को सांसद रमेश कौशिक ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर ने न केवल आजाद भारत को संविधान देने का काम किया, बल्कि देश को एक बेहतर दिशा की ओर भी अग्रसर किया। उनकी इच्छा थी कि खरखौदा में डॉ. आंबेडकर के नाम पर कुछ बने, इसलिए संस्था की मांग पर उन्होंने इस भवन के लिए तुरंत हामी भर दी थी।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. भीमराव आंबेडकर भवन एवं शिक्षण संस्थान के प्रधान प्रीतम खोखर ने की। सांसद रमेश कौशिक व संस्था के पदाधिकारियों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि आईएमटी में मारुति का निवेश इस क्षेत्र को गुरुग्राम व मानेसर से भी आगे ले जाने का काम करेगा। साथ ही पंचग्राम बसने से खरखौदा क्षेत्र की तस्वीर ही बदल जाएगी। उन्होंने कहा कि केएमपी से लेकर केजीपी, जयपुर से अंबाला तक, दिल्ली से कटरा, रोहतक से जींद जैसे राष्ट्रीय राजमार्ग की सौगात मिली है। इस मौके पर रामकुमार सिंहमार, महेंद्र सिंहमार, रामफल मेहरा, जिले सिंह सरोहा, धर्मसिंह मेहरा, बलबीर सिंह, अत्तर सिंह, राजबीर सरोहा, पूर्व विधायक रामफल चिड़ाना, गुलशन ठेकेदार, राजबीर झरोठ, सुनील दहिया, मीर सिंह, अशोक कोहली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed