फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Motion to honor martyrs echoed in the Assembly House

Sonipat News: विधानसभा सदन में गूंजा शहीदों के सम्मान का प्रस्ताव

Tue, 23 Dec 2025 02:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 23 Dec 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Motion to honor martyrs echoed in the Assembly House
फोटो 16: हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान शहीद के सम्मान का मुद्दा उठाती विधायक निखिल
सोनीपत। हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान राई से विधायक विधायक कृष्णा गहलावत ने शहीदों के सम्मान से जुड़े प्रस्ताव सदन के समक्ष रखे। उनके इन प्रस्तावों को सदन में गंभीरता से सुना गया और जनप्रतिनिधियों ने भी इसका समर्थन किया।
विज्ञापन

विधायक कृष्णा गहलावत ने पहली मांग के रूप में बहालगढ़ से गढ़ मिर्कपुर तक जाने वाली प्रमुख सड़क का नामकरण ‘शहीद उधमी राम मार्ग’ किए जाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि शहीद उधमी राम ने स्वतंत्रता और सम्मान के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया।
विज्ञापन

ऐसे वीर सपूतों की स्मृति को सार्वजनिक स्थलों के माध्यम से जीवित रखना समाज का कर्तव्य है। उन्होंने गांव लिवासपुर स्थित सरकारी विद्यालय का नामकरण भी ‘शहीद उधमी राम’ के नाम पर करने का प्रस्ताव रखा। विधायक ने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र ही नहीं बल्कि संस्कार और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करने का माध्यम भी होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि विद्यालय का नाम किसी शहीद के नाम पर रखा जाए तो छात्र-छात्राएं उनके जीवन से प्रेरणा लेकर देश सेवा की भावना से ओत-प्रोत होंगे। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि इन दोनों मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर राई क्षेत्र की जनता की भावनाओं का सम्मान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed