{"_id":"65b9369e0081155efe090658","slug":"motilal-nehru-sports-school-rai-won-green-school-sterling-award-sonipat-news-c-197-1-snp1003-113069-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मोतीलाल नेहरू खेल स्कूल राई ने जीता ग्रीन स्कूल स्टर्लिंग अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मोतीलाल नेहरू खेल स्कूल राई ने जीता ग्रीन स्कूल स्टर्लिंग अवार्ड
Tue, 30 Jan 2024 11:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 30 Jan 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
फोटो 39. सोनीपत के राई स्थित मोतीलाल नेहरू खेलकूद स्कूल को मिले ग्रीन स्कूल स्टर्लिंग अवार्ड दि
राई। मोतीलाल नेहरू खेलकूद स्कूल राई ने पूरे देश में हुए सर्वे में ग्रीन स्कूल स्टर्लिंग अवार्ड अपने नाम किया। सर्वे में देश भर से करीबन 7000 स्कूलों ने हिस्सा लिया था। देश भर से केवल तीन फीसदी स्कूल इस मापदंड पर खरे उतर पाए। पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्था सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (सीएसई) के ग्रीन स्कूल प्रोग्राम (जीएसपी) के तहत खेलकूद स्कूल को पर्यावरण व्यवस्था के आधार पर अलग-अलग वर्ग में सम्मानित किया गया।
ग्रीन स्कूल अवार्ड सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट की ओर से चलाया गया एक कार्यक्रम है। जिसका उद्देश्य व्यावहारिक और विचारोत्तेजक गतिविधियों के माध्यम से छात्रों को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाना है। स्कूल के निदेशक कर्नल अशोक मोर ने बताया कि ग्रीन स्कूल प्रोग्राम स्कूलों को संसाधनों के उपयोग का ऑडिट करने और उनके उपभोग और बर्बादी को मैप करने में मदद करता है। स्कूल में बेहतर रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम, दूषित पानी को साफ़ करने के लिए एसटीपी, वृक्ष और पक्षियों की कई प्रजातियां हैं। स्कूल में इसी वर्ष बोटेनिकल गार्डन और ईको ब्रिक सिस्टम बनाया गया है जो हमें बाकी सबसे अलग दर्शाता है।