फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Mother killed, son injured in road accident

सड़क हादसे में मां की मौत, बेटा घायल

Fri, 07 Oct 2022 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Mother killed, son injured in road accident
गोहाना-पानीपत रोड स्थित गांव सैनीपुरा के पास दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। एक बाइक पर सवार गांव सिवानामाल का युवक घायल हो गया व उनकी मां की मौत हो गई। युवक की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सन्नी ने बताया कि वह उनकी मां सुनीता के साथ बाइक पर अपने मामा के घर गांव चमराड़ा गए थे। मामा व परिजनों से मिलने के बाद दोनों बाइक पर वापस गांव लौट रहे थे। बुधवार शाम जब वह गांव सैनीपुरा के पास पहुंचे तो पीछे से एक बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। वह और उनकी मां सुनीता बाइक सहित सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने सुनीता को मृत घोषित कर दिया जबकि सन्नी को प्राथमिक उपचार के बाद भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने सुनीता के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed