फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Mother demanded an inquiry into her son's death

Sonipat News: मां ने बेटे की मौत के मामले में जांच की रखी मांग

Wed, 14 Aug 2024 04:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 14 Aug 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
Mother demanded an inquiry into her son's death
खरखौदा। समाधान शिविर में मंगलवार को पिपली गांव की एक महिला ने एसडीएम श्वेता सुहाग के समक्ष उनके बेटे की मौत के मामले में जांच करवाने की मांग की। दर्शना का कहना है कि उनका बेटा जून में फैक्टरी में हादसे का शिकार हुआ था। वह चाहती हैं कि इस मामले में पूरी जांच की जाए ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके।
विज्ञापन

दर्शना का कहना है कि उनका बेटा मंजीत साथ लगते गांव में स्थित फैक्टरी में सफाई का काम करता था। जिनकी जून महीने में फैक्टरी के टाॅप फ्लोर पर से गिरने से मौत हो गई थी। दर्शना का कहना है कि उनका बेटा सफाई करता था। फैक्टरी में बेटे से दूसरा काम करवाया जा रहा था। इसी दौरान हुए हादसे में बेटे की जान चली गई। वहीं उसके दूसरे बेटे ने इस मामले की जानकारी फैक्टरी मालिक से मांगनी चाही तो उसे भी काम से हटा दिया गया। वह इस मामले में जांच करवाना चाहती हैं। एसडीएम ने मामले की जांच के लिए एचएसआईआईडीसी को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed