फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   mother daughter arrested

व्यक्ति को आत्महत्या के लिए विवश करने की आरोपी पत्नी व बेटी गिरफ्तार, भेजा जेल

Thu, 21 May 2020 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
mother daughter arrested
गोहाना। गांव धनाना में व्यक्ति के घर के आंगन में ही पेड़ में रस्सी से फंदा लगा कर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने आत्महत्या को विवश करने की आरोपी उसकी पत्नी व बेटी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

गांव धनाना के रहने वाले प्रकाश (55) ने मार्च 2019 को अपने घर के अंदर आंगन में पेड़ पर फंदा लगा लिया था। उसके भाई जयभगवान ने पुलिस को बताया था कि वह करीब 4 साल पहले गुरुग्राम स्थित एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। उसकी पत्नी और दो बच्चे गुरुग्राम में ही रहते हैं। उसने बताया था कि प्रकाश करीब ढाई साल से गांव में मकान बनाकर अपने परिवार से अलग रह रहा था। 18 मार्च 2019 को सुबह ग्रामीणों ने प्रकाश का शव उसी के घर के आंगन में एक पेड़ पर रस्सी से लटका हुआ देखा था। ग्रामीणों ने घटना की सूचना बरोदा थाना पुलिस को दी थी। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया था। पुलिस ने मृतक के पास से मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, कुछ रुपये और एक सुसाइड नोट बरामद किया था। सुसाइड नोट में मृतक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी पर उसे परेशान करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने भाई जयभगवान के बयान पर प्रकाश की पत्नी कृष्णा व बेटी सविता के खिलाफ आत्महत्या को विवश करने का मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

मामले में कार्रवाई करते हुए जांच अधिकारी ओमप्रकाश की टीम ने दोनों आरोपियों को गुरुग्राम के राजीव नगर से काबू कर लिय है। उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed