फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Mother, aunt and brother arrested for not taking action in rape case of minor

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में कार्रवाई न करने पर मां, चाची और भाई गिरफ्तार

Sat, 13 Aug 2022 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Mother, aunt and brother arrested for not taking action in rape case of minor
गोहाना क्षेत्र में नाबालिग से एक युवक ने दुष्कर्म किया था। लड़की ने इस बारे में अपने परिजनों को बताया था, लेकिन उन्होंने कार्रवाई नहीं की। इस पर लड़की कार्रवाई के लिए खुद आगे आई और पुलिस को बताया। महिला थाना गोहाना की पुलिस ने इस मामले में लड़की की मां, चाची और भाई को गिरफ्तार कर लिया। लड़की ने करीब दो माह पहले पुलिस को बताया था कि गोहाना शहर के जयभगवान ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने लड़की के बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज करवाए थे। तब लड़की ने बताया था कि दुष्कर्म के बारे में पहले अपने परिजनों को बताया था, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस ने 21 जून को जयभगवान को गिरफ्तार कर लिया था। महिला थाना प्रभारी सुदेश ने अब लड़की की मां, चाची और भाई को गिरफ्तार किया है। शनिवार को पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उनको न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed