फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Mother accused of conspiring to murder two innocent children arrested

Sonipat News: दो मासूमों की हत्या का षड्यंत्र रचने की आरोपी मां गिरफ्तार

Sat, 09 Mar 2024 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 09 Mar 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Mother accused of conspiring to murder two innocent children arrested
सोनीपत। शादी में बाधा बन रहे दो मासूम बेटों को प्रेमी संग भेजकर उनकी हत्या कराने के मामले में षड्यंत्र रचने की आरोपी मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी रूबी को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन


आदर्श नगर निवासी रूबी ने 22 फरवरी को सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया था कि उनका पति से राहुल से पहले तलाक हो चुका है। वह अपने बेटे वंश (10) और यश (7) के साथ रहती हैं। 21 फरवरी को वह दोनों बेटों को मशद मोहल्ला स्थित सरकारी स्कूल में छोडकऱ काम पर चली गई थीं। शाम को घर आई तो दोनों बेटे नहीं मिले थे। स्कूल में पता करने पर शिक्षिका ने बताया था कि दोनों बच्चे स्कूल से घर जा चुके हैं। महिला ने अपहरण का शक जताया था। जिस पर पुलिस ने 22 फरवरी को मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने रूबी, उसके तलाकशुदा पति राहुल व सास से पूछताछ की थी तो पता लगा कि रूबी के मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला बागपत के गांव बरनावा फिलहाल कबीरपुर निवासी नितिन से संबंध है। पुलिस उससे पूछताछ करने गई तो वह छत से कूद गया था। जिसे पकडक़र पूछताछ में पता लगा था कि उसने दोनों बच्चों की हत्या कर दी है। वह 21 फरवरी को स्कूल के बाहर बच्चों को बाइक पर बैठाकर उत्तर के बागपत में बाघु गांव के पास ले गया था और गन्ने के खेत में ले जाकर उनकी तार से गला घोंटकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


महिला की भूमिका आई सामने

पुलिस के अनुसार जब मामले में आरोपी नितिन को गिरफ्तार किया था तो महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही थी। जिसके चलते उसे नारी निकेतन भेज दिया गया था। अब सिविल लाइन थाना पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो उसने सच्चाई बता दी। उसने बताया कि प्रेमी नितिन को उसके बच्चे पसंद नहीं थे। जिसके चलते वह रूबी से किनारा कर रह रहा था। वह उससे अलग होना नहीं चाहती थी। जिसके चलते उसने दोनों बच्चों को दूर ले जाने को कहा था। उसने बागपत ले जाकर उनकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

महिला से पूछताछ में उसकी भूमिका संदिग्ध मिली। गहनता से पूछताछ में पता लगा कि उसने अपने प्रेमी से बच्चों को दूर ले जाने को कहा था। उसे पूरे मामले का पता था। उसके बाद भी अपहरण का मुकदमा दर्ज करा बरगलाने की कोशिश की। पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर से पर्दा उठाने के बाद अब उसे भी गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।-इंस्पेक्टर सतबीर सिंह, थाना प्रभारी, सिविल लाइन सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed