फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   More than two lakh saplings will be planted along three routes, including the Delhi-Katra Expressway.

Sonipat News: दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे समेत तीन मार्गों पर दो लाख से अधिक पौधों लगाए जाएंगे

Thu, 25 Jun 2026 07:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
More than two lakh saplings will be planted along three routes, including the Delhi-Katra Expressway.
फोटो : सोनीपत के बड़वासनी-बवाना राष्ट्रीय राजमार्ग। इसके साथ वन विभाग की ओर से पौधरोपण किया जाए
सोनीपत। आधुनिक यातायात सुविधाओं के प्रतीक बन चुके जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग जल्द ही हरियाली की नई पहचान बनेंगे। वन विभाग ने दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे, सोनीपत-जींद हाईवे और बड़वासनी-बवाना मार्ग को हरा-भरा बनाने के लिए व्यापक पौधरोपण अभियान की तैयारी शुरू कर दी है। विभाग ने मुख्यालय को दो लाख से अधिक पौधों का प्रस्ताव भेजा है। मंजूरी मिलते ही मानसून सत्र में पौधरोपण अभियान शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


पिछले कुछ वर्षों में जिले से गुजरने वाले कई नए हाईवे और एक्सप्रेसवे के निर्माण के दौरान बड़ी संख्या में पेड़ों की कटाई हुई थी। अब निर्माण कार्य पूरा होने और मार्गों के यातायात के लिए खुल जाने के बाद वन विभाग ने इन क्षेत्रों में हरित आवरण बढ़ाने की दिशा में विशेष योजना तैयार की है। विभाग का उद्देश्य केवल कटे हुए पेड़ों की भरपाई करना ही नहीं, बल्कि राजमार्गों के किनारे पर्यावरणीय संतुलन और सौंदर्यीकरण को भी बढ़ावा देना है।
विज्ञापन


वन विभाग के प्रस्ताव के अनुसार सबसे बड़ा पौधरोपण अभियान दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर चलाया जाएगा, जहां करीब 1.33 लाख पौधे लगाए जाएंगे। इसके अलावा सोनीपत-जींद हाईवे तथा गोहाना-जींद बाईपास क्षेत्र में लगभग 34 हजार पौधे लगाए जाएंगे जबकि बड़वासनी-बवाना मार्ग पर करीब 36 हजार पौधों का रोपण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


योजना के तहत सड़क किनारे बहुस्तरीय हरित पट्टी विकसित की जाएगी। पहली कतार में फूलदार पौधे लगाए जाएंगे, जबकि दूसरी कतार में छायादार और फलदार पौधों का रोपण किया जाएगा। इससे न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि राजमार्गों की सुंदरता में भी वृद्धि होगी।

वन विभाग ने मानसून सीजन के लिए अलग से भी पौधरोपण लक्ष्य निर्धारित किया है। प्रारंभिक चरण में जिलेभर में 1 लाख 15 हजार से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए विभाग की 12 नर्सरियों में विभिन्न प्रजातियों के पौधे तैयार किए जा रहे हैं।



-जिले से गुजरने वाले प्रमुख एक्सप्रेसवे और हाईवे को हरा-भरा बनाने की विस्तृत योजना तैयार कर मुख्यालय को भेजी गई है। मंजूरी मिलते ही अभियान शुरू कर दिया जाएगा। लोगों से भी मानसून के दौरान अधिक से अधिक पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी निभाने की अपील की है।
रेनू बाला, जिला वन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed