फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   More than 35 thousand farmers camped on National Highway six km from Singhu border

सिंघु बॉर्डर पर 35 हजार किसानों का डेरा, युवराज सिंह के पिता और बब्बू मान भी पहुंचे

Sun, 29 Nov 2020 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sun, 29 Nov 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
More than 35 thousand farmers camped on National Highway six km from Singhu border
गायक बब्बू मान, योगराज सिंह। - फोटो : अमर उजाला

कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली कूच कर रहे किसानों को झड़प के बाद बुराड़ी में धरने की अनुमति देने के बावजूद किसान नेशनल हाईवे 44 पर पिछले 33 घंटे से डटे हुए हैं। कंटीले तार और पत्थर हटाने के बाद भी किसान दिल्ली जाने के लिए तैयार नहीं हैं। नेशनल हाईवे 44 पर दिल्ली के सिंघु बॉर्डर से हरियाणा की ओर छह किमी तक करीब 35 हजार किसानों का डेरा जमा है।

विज्ञापन


किसानों का जमावड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है और वाहनों में लगातार बॉर्डर पर किसान पहुंच रहे हैं। इस तरह किसानों के एनएच 44 पर डटे होने से हालात खराब होते जा रहे हैं।
विज्ञापन


किसानों ने सिंघु बॉर्डर पर केंद्र सरकार का पुतला फूंका और वहां एकजुट होकर कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन जारी रखने का आह्वान किया। वहीं पंजाबी गायब बब्बू मान और क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज भी सिंघु बॉर्डर पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली जाने के लिए सिंघु बॉर्डर पर किसान शुक्रवार को करीब 10:30 बजे पहुंचे थे। किसानों व पुलिस के बीच झड़प के बाद बुराड़ी के मैदान में धरने की अनुमति दी गई लेकिन उसके बाद किसानों ने एनएच 44 पर डेरा डाल दिया था। वहां धरना देकर बैठ गए थे और अब पुलिस ने उनके दिल्ली में जाने के लिए तार व पत्थर भी हटा दिए तो किसानों ने दिल्ली जाने से साफ इनकार कर दिया।

सिंघु बॉर्डर पर शुक्रवार शाम तक जहां करीब दो हजार ट्रैक्टर-ट्रॉली व अन्य वाहनों में 25 हजार किसान पहुंचे थे, वहीं उसके बाद भी लगातार किसान अपने वाहनों में पहुंच रहे हैं। 33 घंटे बाद भी किसानों को वहां पहुंचना जारी थी और वहां शनिवार शाम तक करीब 35 हजार किसान पहुंच गए। अब किसानों के आंदोलन में हरियाणा व यूपी के किसान भी पहुंचने शुरू हो गए है।

 

More than 35 thousand farmers camped on National Highway six km from Singhu border
सिंघु बॉर्डर। - फोटो : अमर उजाला

सिंघु बॉर्डर पर किसानों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका और सभी से एकजुट रहने का आह्वान किया, जिससे आंदोलन ऐसे ही चलता रहे। एनएच 44 पर खाद्य सामग्री व अन्य जरूरी सामान लेकर जाने वाले ट्रक भी फंसे हुए हैं, जिससे परेशानी ज्यादा बढ़ती दिख रही है। वहीं हाईवे जाम होने से आम लोग भी फंसे होने से परेशानी झेल रहे हैं।

बब्बू मान व योगराज सिंह पहुंचकर बोले - हम भी किसान, सरकार करे समाधान
पंजाबी गायब बब्बू मान व क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह भी सिंघु बॉर्डर पर किसानों के धरने के बीच पहुंचे। जहां बब्बू मान ने कहा कि मैं भी किसान का बेटा हूं और इसलिए किसानों के बीच आया हूं। बब्बू मान ने कहा कि वे हमेशा किसानों के साथ खड़े हैं और किसानों को एकजुट रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पंजाब से नहीं आने वाले किसानों को यहां जरूर आना चाहिए और आंदोलन को सफल बनाना चाहिए। वहीं योगराज सिंह ने कहा कि पंजाब का किसान अनपढ़ नहीं है और सरकार को बातचीत के लिए किसानों के पास आना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर सरकार तीनों कृषि कानून रद्द नहीं करती है तो उसको एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) का कानून भी बनाना चाहिए। किसान अन्नदाता है और उसको इस तरह से परेशान करना गलत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed