फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   More than 35 infected found for the 5th time in the last seven days

बीते सात दिन में 5वीं बार 35 से अधिक संक्रमित मिले

Sat, 27 Mar 2021 11:07 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
More than 35 infected found for the 5th time in the last seven days
कोरोना वैक्सीन लगवाते विधायक सुरेंद्र पंवार। - फोटो : Sonipat
सोनीपत। जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ फिर से बढ़ने लगा है। बीते सात दिन में 5वीं बार एक दिन में 35 से अधिक संक्रमित मिल चुके हैं। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 46 नए मरीज और 29 के ठीक होने की पुष्टि हुई। फिलहाल जिले में 297 सक्रिय मरीज हैं। शनिवार को 751 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

जिले में अब तक संक्रमितों का आंकड़ा 15500 और स्वस्थ होने वालों की संख्या 15115 पहुंच चुकी है। वहीं, 86 लोगों की मौत हो चुकी है। 21 मार्च से 27 मार्च तक 263 नए मरीज मिल चुके हैं, जबकि ठीक होने वाले सिर्फ 105 हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है। इसलिए हमें सावधानी बरतनी चाहिए। डीसी श्यामलाल पूनिया ने कहा कि लोग सभी नियमों का पहले की तरह पालन करें। यदि अपने आसपास कोई कोरोना संदिग्ध दिखे तो उसकी सूचना हेल्प लाइन नंबर-1950 पर दें।
विज्ञापन

यहां-यहां मिले संक्रमित : देव नगर में एक, सनसाइन काउंटी में एक, सेक्टर-23 में सात, आठ मरला में एक, ओम नगर में एक, मैक्स हाइट में एक, विकास नगर में एक, गढ़ी घसीटा में एक, मालवीय नगर में दो, विजय नगर में एक, सेक्टर-14 में दो, दहिया कॉलोनी में एक, सेक्टर-15 में चार, गोहाना में दो, अशोक यूनिवर्सिटी में एक, ट्यूलिप ग्रांड में एक, ऋषिकुंज कॉलोनी में एक, एल्डिको काउंटी में एक, ओमैक्स सिटी सोनीपत में एक, वर्धमान गार्डनिया में एक व सिक्का कॉलोनी में एक मरीज मिला है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत गांव राई में दो, टीडीआई कुंडली में एक, महमूदपुर में एक, भैंसवान खुर्द में एक, सिवानका में एक, यूके गढ़ी में एक, गुमड़ में एक, गढ़ी केसरी में एक, फाजिलपुर में एक व बहालगढ़ में एक मरीज मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

487 बुजुर्गों समेत 751 को लगाई वैक्सीन
जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य कर्मचारियों, फ्रंट लाइन वर्कर्स के साथ बुजुर्गों को वैक्सीन लगाई गई। जिला नागरिक अस्पताल समेत 8 स्वास्थ्य केंद्रों पर 487 बुजुर्गों समेत 751 लोगों को टीका लगाया गया। इस दौरान विधायक सुरेंद्र पंवार ने वैक्सीन लगवाई और लोगों को इसके लिए जागरूक किया।
विधायक ने कहा कि यदि समय पर गंभीरता नहीं दिखाई तो कोरोना हम सब के लिए दोबारा घातक सिद्ध हो सकता है। जब तक वैक्सीन नहीं बनी थी, उस समय सावधानी ही रामबाण इलाज था, आज वैक्सीन आने के उपरांत सावधानी के साथ-साथ वैक्सीन लगवाना जरूरी है। इसके अलावा दो गज की दूरी रखें और मास्क पहनें।

शिविर में 241 लोगों को लगाया कोरोना का टीका
गोहाना में स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को वार्ड-15 में स्पेशल वैक्सीनेशन के लिए शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 45 वर्ष से अधिक के बीमार और 60 वर्ष से अधिक वर्ष के बुजुर्गों समेत 241 को कोरोना का टीका लगाया गया। इस दौरान भाजपा की मंडल उपाध्यक्ष अंजु राजौरा, मंडल अध्यक्ष अरुण बड़ौक, पूर्व पार्षद, विनोद राजौरा, मांगेराम राजौरा, शेर सिंह बेड़वाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed