{"_id":"68069de198b7db72120fe66f","slug":"more-registrations-than-the-target-for-subsidized-moong-seeds-sonipat-news-c-197-1-snp1008-135574-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मूंग का बीज सब्सिडी पर लेने के लिए लक्ष्य से ज्यादा पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मूंग का बीज सब्सिडी पर लेने के लिए लक्ष्य से ज्यादा पंजीकरण
Tue, 22 Apr 2025 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 22 Apr 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। कृषि विभाग ने इस वर्ष 6000 एकड़ भूमि के लिए मूंग का बीज पर सब्सिडी देने का लक्ष्य रखा है। उधर भूमि की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए किसानों का धान की रोपाई से पहले मूंग उगाने की ओर रुझान बढ़ता जा रहा है। जिला में मूंग के बीज पर सब्सिडी प्राप्त करने के लिए अब तक 6890 एकड़ भूमि का किसानों ने पोर्टल पर पंजीकरण करवाया है।
जिले के अधिकतर क्षेत्रों में रबी सीजन की गेहूं व सरसों की फसल कट चुकी है। जून माह के मध्य धान की रोपाई व बिजाई की जाएगी। इससे पहले भूमि की उपजाऊ शक्ति बढ़ाने के लिए किसान मूंग उगाएंगे। अगर किसान मूंग का उत्पादन करते हैं तो इसका बीज काफी महंगा बिकता है। वहीं सरकारी दुकान पर अब तक मूंग का बीज नहीं पहुंचा है, जबकि 10 अप्रैल से पहले बीज दुकान पर पहुंचना था। ऐसे में किसान परेशान हैं। कृषि विभाग किसानों को ओटीपी के माध्यम से बीज वितरित करेगा, इसलिए किसान पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा रहे हैं। वहीं विभाग ने जिला में खरीफ सीजन के दौरान इस वर्ष 85 हजार हेक्टेयर भूमि पर धान उगाने का लक्ष्य रखा है। हर वर्ष किसान आमतौर पर खरीफ सीजन में करीब 1 लाख हैक्टेयर भूमि में धान की खेती करते हैं।
किसानों को मूंग का 600 क्विंटल बीज सब्सिडी पर मुहैया कराया जाएगा। इसके लिए किसानों का पंजीकरण करवाना जरूरी है। किसानों के लिए जल्द बीज पहुंच जाएगा। उन्हें परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
डॉ. पवन शर्मा, कृषि उप निदेशक, सोनीपत