फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Monika unanimously elected as chairperson of Sonipat Zilla Parishad

Sonipat: मोनिका बनीं सोनीपत जिला परिषद की चेयरपर्सन, वाइस चेयरमैन के लिए नहीं बनी सहमति, चुनाव टला

Sat, 24 Dec 2022 12:32 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 24 Dec 2022 12:32 PM IST
सार

जिला परिषद चेयरपर्सन नियुक्त हुई मोनिका गांव झरोठ की रहने वाली हैं। उन्होंने 703 मतों से जीत दर्ज की थी। मोनिका के पति राजबीर दहिया पहले ब्लॉक समिति खरखौदा के चैयरमेन रह चुके हैं।

विज्ञापन
Monika unanimously elected as chairperson of Sonipat Zilla Parishad
सोनीपत में मोनिका बनीं जिला परिषद की चेयरपर्सन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

सोनीपत में वार्ड 21 की जिला पार्षद मोनिका को सर्वसम्मति से जिला परिषद की चेयरपर्सन चुन लिया गया है। उन्हें सांसद रमेश कौशिक की मौजूदगी में डीसी ललित सिवाच व एडीसी अंकिता चौधरी ने जिला परिषद की चेयरपर्सन घोषित किया। इस अवसर पर भाजपा नेता राजीव जैन, माई राम कौशिक, पुनित त्यागी आदि मौजूद रहे। वहीं, जिला परिषद के वाइस चेयरमैन के लिए सर्वसम्मति न बन पाने की वजह से चुनाव को फिलहाल टाल दिया गया है।
विज्ञापन


जिला परिषद चेयरपर्सन नियुक्त हुई मोनिका गांव झरोठ की रहने वाली हैं। उन्होंने 703 मतों से जीत दर्ज की थी। मोनिका के पति राजबीर दहिया पहले ब्लॉक समिति खरखौदा के चैयरमेन रह चुके हैं। मोनिका दहिया ने कहा कि गांवों में विकास कार्य तेजी से कराए जाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि वह स्वयं महिला हैं तो ऐसे में वह महिलाओं की समस्या से वाकिफ है। महिलाओं की समस्याओं को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed