फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Mock drill in Sonipat, Firefighters rushed to Saral Kendra of Mini Secretariat on receiving information about

सोनीपत में मॉक ड्रिल: लघु सचिवालय के सरल केंद्र में आग की सूचना पर दौड़े दमकल कर्मी, अंदर फंसे चार कर्मचारी

Thu, 24 Oct 2024 03:48 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 24 Oct 2024 03:48 PM IST
सार

सोनीपत के लघु सचिवालय में वीरवार सुबह आग लगने पर बचाव के तरीकों का अभ्यास करने के लिए मॉक ड्रिल करवाई गई। इस दौरान बताया गया कि आग लगने पर बचाव के क्या तरीके अपनाए जाने चाहिए। आग लगने पर कर्मचारी व पब्लिक को कैसे बाहर निकलना है।

विज्ञापन
Mock drill in Sonipat, Firefighters rushed to Saral Kendra of Mini Secretariat on receiving information about
राहत बचाव कार्य - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत में लघु सचिवालय के सरल केंद्र के सर्वर रूम में वीरवार को अचानक आग लग गई। जिससे कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। सरल केंद्र में उठे धुएं को देखकर इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर बचाव कार्य शुरू किया। धुआं अधिक होने के कारण अंदर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था, जिस पर रेस्क्यू टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने अंदर से चार कर्मचारियों को बाहर निकाल, इनमें दो की टांग टूट गई थी। यह गतिविधियां भले ही जिला प्रशासन की तरफ से की गई मॉक ड्रिल का हिस्सा हों, लेकिन नजारा देखकर ऐसा लग रहा था कि वास्तव में सरल केंद्र में कोई अनहोनी घटना घटित हुई है। 

विज्ञापन


जिले में आग की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए वीरवार को लघु सचिवालय में सुबह 11 बजे मॉक ड्रिल करवाई गई। इस दौरान हर तरफ पुलिस, प्रशासन, दमकल विभाग व स्वास्थ्य विभाग की टीम चौकन्नी नजर आई। इधर-उधर भागदौड़ कर रहे दमकल कर्मी अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाल रहे थे, वहीं अधिकारी निर्देश दे रहे थे। मॉक ड्रिल के दौरान अंदर फंसे लोगों को कैसे बाहर निकालना है और उन्हें उपचार मुहैया करवाना है, के बारे में अभ्यास करवाया गया। मॉक ड्रिल के दौरान बताया गया कि अगर आग लग जाती है तो सबसे पहले क्या करना चाहिए। कर्मचारियों व पब्लिक को किस प्रकार बाहर निकलना चाहिए। लोगों को जागरूक किया जाता है कि आग लगने पर पहले क्या करना है, दूसरा क्या कदम उठाया है और उसके बाद क्या करना है। 
विज्ञापन


थमी रह गई लोगों की सांसें
लघु सचिवालय में वीरवार सुबह चल रही भागदौड़ को देखते हुए कुछ देर के लिए लोगों की सांस ही थमी रह गई थी। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि यह क्या हो रहा है। हां इतना जरूर था कि सभी अचंभित थे और पूरी तरह से हैरान-परेशान नजर आ रहे थे। बाद में पुलिस व प्रशासन ने जब बताया कि यह आग लगने पर बचाव कार्य करने के तरीकों का अभ्यास है, तब कहीं जाकर लोगों की जान से जान आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिक्रिया
सोनीपत के लघु सचिवालय में वीरवार सुबह आग लगने पर बचाव के तरीकों का अभ्यास करने के लिए मॉक ड्रिल करवाई गई। इस दौरान बताया गया कि आग लगने पर बचाव के क्या तरीके अपनाए जाने चाहिए। आग लगने पर कर्मचारी व पब्लिक को कैसे बाहर निकलना है। दमकल कर्मियों व रेस्क्यू टीम को किस प्रकार कार्य कर लोगों को सकुशल बाहर निकालना है, का अभ्यास कराया गया। मॉक ड्रिल पूरी तरह सफल रही है। -हरिओम अत्री, जिला राजस्व अधिकारी, सोनीपत।




लघु सचिवालय के सरल केंद्र के सर्वर केंद्र में आग लगी होने के सूचना पर दकमल विभाग की टीम मौके पर पहुंची आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। धुआं अधिक होने के कारण रेस्क्यू टीम को मौके पर बुलाकर अंदर फंसे चार लोगों को बाहर निकाल, उपचार मुहैया करवाया गया। यह सब मॉक ड्रिल का हिस्सा था, जो पूरी तरह सफल रहा। -दीपक शर्मा, फायर अधिकारी, सोनीपत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed