{"_id":"633c6da00ef1014f10343a65","slug":"mission-admission-67-percent-of-electrician-dual-and-66-percent-of-fitter-and-turner-merit-list-sonipat-news-rtk659937281","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन एडमिशन : इलेक्ट्रीशियन ड्यूल की 67 फीसदी तो फिटर व टर्नर की 66 फीसदी रही मेरिट लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन एडमिशन : इलेक्ट्रीशियन ड्यूल की 67 फीसदी तो फिटर व टर्नर की 66 फीसदी रही मेरिट लिस्ट
विज्ञापन
सोनीपत। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने सोमवार देर सायं पांचवीं मेरिट लिस्ट जारी कर दी। इसमें फिटर व टर्नर ट्रेड की मेरिट लिस्ट 66 फीसदी रही। वहीं इलेक्ट्रीशियन ड्यूल की मेरिट लिस्ट 67.67 फीसदी रही। पांचवीं मेरिट लिस्ट में 170 विद्यार्थियों को शामिल किया गया। आईटीआई प्रबंधन का कहना है कि पांचवीं मेरिट लिस्ट में स्थान बनाने वाले विद्यार्थी 6 अक्तूबर तक फीस जमा कराकर दाखिला सुनिश्चित कर सकते हैं।
जिला आईटीआई में 988 सीटों पर दाखिले के लिए 30 जुलाई से 21 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चली। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 24 अगस्त को पहली मेरिट लिस्ट जारी की गई थी, जिसमें 479 विद्यार्थियों को शामिल किया गया था। उसके बाद नियमित अंतराल पर तीन और मेरिट लिस्ट जारी की गई। चारों मेरिट लिस्ट की दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी महज 550 सीटों पर ही दाखिले हुए हैं। जबकि 438 सीटें रिक्त रही। जिसे देखते हुए विभाग ने पांचवीं मेरिट लिस्ट जारी की गई। इसमें 170 विद्यार्थियों का नाम शामिल किया गया है। इनमें वे विद्यार्थी भी शामिल किए गए हैं, जो अपना ट्रेड बदलवाना चाहते हैं।
दाखिले के लिए विद्यार्थियों के पास महज एक दिन का समय
पांचवीं मेरिट लिस्ट सोमवार देर शाम जारी की गई। विद्यार्थी दिन भर इंतजार कर लौट गए थे। मंगलवार को सुबह से ही दस्तावेज सत्यापन व फीस जमा करने का कार्य जारी रहा। 5 अक्तूबर को दशहरा का अवकाश रहेगा। ऐसे में विद्यार्थियों के पास अपना दाखिला सुनिश्चित करने के लिए महज एक दिन का समय शेष है। विद्यार्थी 6 अक्तूबर को फीस जमा करवाकर अपना दाखिला सुनिश्चित कर सकते हैं। इसके साथ ही नए विद्यार्थियों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 8 अक्तूबर तक जारी रहेगी। नए विद्यार्थियों को छठे चरण की दाखिला प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
कहां कितनी रही मेरिट लिस्ट
ट्रेड मेरिट
कारपेंटर 47.00
लिफ्ट एंड एस्केलेटर मैकेनिक 53.80
इलेक्ट्रीशियन 65.80
इलेक्ट्रीशियन, ड्यूल 67.67
फाउंड्री मैन 57.80
मशीनिष्ट 55.20
पेंटर जनरल ड्यूल 45.50
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक 50.40
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, ड्यूल 48.20
डीजल मैकेनिक 63.80
प्लंबर 58.20
कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग एसिस्टेंट 61.75
ड्राफ्ट्समैन मैकेनिकल 40.20
मशीनिस्ट, ग्राइंडर 60.00
डीजल मैकेनिक, ड्यूल 51.80
फिटर 66.40
फिटर ड्यूल 57.20
स्टेनो अंग्रेजी 41.40
स्टेनो, हिंदी 45.12
टूल एंड डाई मेकर 47.83
रेफ्रिजरेटर एंड एसी टेक्नीशियन 48.20
टेक्नीशियन पावर इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम 56.80
टर्नर 66.40
वेल्डर 48.00
वायरमैन 61.80
शीट मेटल 54.80
कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की तरफ से पांचवीं मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। इसमें विभिन्न ट्रेड में 170 विद्यार्थियों को शामिल किया गया है। मेरिट लिस्ट जारी होने के साथ ही दस्तावेज सत्यापन व फीस जमा कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विद्यार्थी 6 अक्तूबर तक फीस जमा कराकर अपना दाखिला सुनिश्चित कर सकते हैं। नए विद्यार्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 अक्तूबर तक जारी रहेगी।-विक्रम सिंह, प्राचार्य, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सोनीपत