फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   misdemenor with juvenile

मंदिर के पुजारी पर किशोर के साथ कुकर्म का आरोप

Tue, 27 Jul 2021 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
misdemenor with juvenile
मुरथल थाना क्षेत्र के एक किशोर ने स्थानीय मंदिर के पुजारी पर उसके साथ कुकर्म करने का आरोप लगाया है। किशोर का आरोप है कि पुजारी उसे उत्तर प्रदेश के मुजफ्फर नगर ले गया और वहां पर कुकर्म किया। पुलिस ने इस संबंध में जीरो एफआईआर दर्ज कर ली है। इसके साथ ही मुजफ्फर नगर के मीरपुर थाने को घटना की जानकारी दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोर ने सोमवार को पुलिस को बताया कि वह क्षेत्र के मंदिर में जाता था। मंदिर के पुजारी से उसकी अच्छी जान पहचान हो गई। पुजारी 23 जुलाई को उसे यूपी के मुजफ्फरनगर ले गया। वहां पर आरोपी ने उसके साथ कुकर्म किया। विरोध करने पर मारपीट करने के साथ जान से मारने की धमकी दी। घर आने पर किशोर ने परिजनों को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

जिस पर मुरथल थाना पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसआई बबली ने बताया किशोर के बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। चूंकि घटना स्थल उत्तर प्रदेश के मुजफ्फर नगर के मीरपुर थाने का है। इसलिए संबंधित थाने में एफआईआर कार्रवाई को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed