फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   militray recruitment fraud

सेना में भर्ती के नाम पर साढ़े छह लाख रुपये ऐंठने का आरोप, मुकदमा दर्ज

Wed, 17 Jun 2020 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
militray recruitment fraud
गोहाना। गांव रूड़की के रहने वाले युवक ने सेना में भर्ती के नाम पर साढ़े छह लाख ऐंठने का आरोप लगाया है। युवक का आरोप है कि एक आरोपी को सेना में लेफ्टिनेंट बताकर रुपये लिए गए हैं। बाद में जब उसे नौकरी नहीं मिली तो एक चेक भी दिया गया, जिसे बाद में क्लीयर नहीं होने दिया गया। पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने मामले की शिकायत एएसपी को दी है। जिस पर पुलिस ने अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव रूड़की के रहने वाले मोहित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 21 जनवरी, 2019 को एसएसबी की तरफ से मिनिस्टरी में हेड कांस्टेबल की भर्ती के लिए हिमाचल के कांगड़ा स्थित ज्वालीमुखी में गया था। वहां धर्मशाला में उसकी मुलाकात गोहाना के सन्नी नाम के युवक से हुई थी। उसने उसे बताया था कि वह सेना में लेफ्टिनेंट सुकृति को जानता है। वह उसे सेना में भर्ती करा सकता है। उसने उसके भाई को भी सेना में भर्ती कराया है। उसने अपने भाई का नियुक्ति पत्र भी उसे दिखाया था। उसने बताया कि उसके भाई को सेना में भर्ती कराने को उसने साढ़े पांच लाख रुपये लिए थे। अब उसे साढ़े छह लाख में भर्ती करवा सकता है, जिस पर वह तैयार हो गया। सन्नी ने दो लाख रुपये पहले देने को कहा था। उसने दो लाख रुपये 18 फरवरी, 2019 को सन्नी को दिए थे, जो उसने सुकृति के घर पर दे दिए। बाद में सन्नी के कहने पर वह 21 फरवरी, 2019 को माधवपुर भर्ती के लिए गया था। उसके दो-तीन बाद सन्नी ने फोन कर कहा कि उसके फिजिकल व मेडिकल पास हो गया था। उसने उसके कागजात अपनी मेल पर मंगवाए थे। बाद में उसे बताया गया कि 7 अप्रैल, 2019 को टेस्ट है। उसने कहा गया कि टेस्ट वह खुद करा देंगे। उसने आरोपी के कहने पर एक बैंक खाते में बाकी के साढ़े चार लाख रुपये जमा करा दिए। उसे कहा गया कि अब सन्नी से बात न करें। बाद में सुकृति ने उसे फोन कर कहा कि काम हो गया है। हालांकि 23 मई, 2019 को लगी लिस्ट में उसका नाम नहीं आया। जिस पर उसने सुकृति से बात की तो वह कहता रहा कि दूसरी लिस्ट में नाम आ जाएगा। बाद में वह टालता रहा। इस पर वह उसके पिता से मिला तो उसने कहा कि उसके साथ दो-तीन अन्य का काम भी होना है। उसके बाद उसे टाला जाता रहा। मोहित ने आरोप लगाया कि अन्य लोगों से भी ठगी की गई है। साथ ही सुकृति के परिजन भी उसके षड्यंत्र में शामिल है। पुलिस ने मोहित के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पहले शिकायत करने पर दिया था चेक, नहीं होने दिया क्लीयर
मोहित का आरोप है कि उसने पहले भी एएसपी कार्यालय में शिकायत दी थी। जिसे सिटी थाना में भेजा गया था। वहां पर आरोपियों ने उससे समझौता कर जनवरी माह में 6.45 लाख का चेक दिया था। वह चेक अप्रैल तक क्लीयर होना था, लेकिन उसे क्लीयर नहीं होने दिया गया। तब उसने फिर से शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेना में भर्ती कराने के नाम पर साढ़े छह लाख ऐंठने की शिकायत मिली है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद ठोस कार्रवाई की जाएगी।
-नवनीत सिंह, जांच अधिकारी, सिटी गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed