फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Message given to stay away from drugs through street drama

Sonipat News: नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे से दूर रहने का दिया संदेश

Wed, 27 Nov 2024 02:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 27 Nov 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Message given to stay away from drugs through street drama
फोटो 05- सोनीपत के जीवीएम कन्या महाविद्यालय में नशे के खिलाफ नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करती छात्राए
सोनीपत। जीवीएम कन्या महाविद्यालय के यूथ अगेंस्ट ड्रग्स क्लब ने मंगलवार को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे से दूर रहने का संदेश दिया। संस्था के प्रधान डाॅ. ओपी परूथी व प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने प्रेरक प्रस्तुति की प्रशंसा करते हुए कहा कि नशा जीवन को बर्बाद कर देता है।क्लब की संयोजक प्राध्यापिका डाॅ. मीनाक्षी के निर्देशन में छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय संविधान के अनुच्छेद-47 के तहत राज्य को हानिकारक नशीले व मादक पेय पदार्थों के सेवन पर प्रतिबंध लगाने के प्रति जागरूक करके की गई। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्राओं ने नशे के दुष्प्रभावों को दर्शाया। क्लब की सदस्य एवं छात्रा अनुषा, कशिश, निकिता, अलीशा, वंशिका, रितु, गीतांजलि, श्वेता, प्रियंका, दीपांशी व शिवानी ने नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिए। हमें एकजुट होकर नशे के खिलाफ संघर्ष करना चाहिए। कार्यक्रम में डाॅ. स्मिति अग्रवाल, प्रियंका, मीतू मनोचा, टीना, किरण व सोनिया मलिक मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed