फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   melee with mp with farmers, vehicle

लुधियाना के कांग्रेस सांसद संग हाथापाई, गाड़ी भी क्षतिग्रस्त की गई

Mon, 25 Jan 2021 12:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
melee with mp with farmers, vehicle
सोनीपत। कृषि कानूनों को रद्द कराने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों ने रविवार को पंजाब के लुधियाना से कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के साथ हाथापाई कर दी। सांसद सिंघु बॉर्डर पर गुरु तेग बहादुर मेमोरियल में पहुंचे थे। जहां सांसद के सामने किसानों ने जमकर हंगामा किया और उनको किसी तरह वहां से बचकर निकलना पड़ा। किसानों ने आंदोलन को किसी भी तरह की राजनीति से दूर रखने की बात कही। वहीं सांसद रवनीत ने कहा कि कुछ लोग आंदोलन खराब करना चाहते हैं और वह अपने मकसद में कामयाब हो गए।
विज्ञापन

लुधियाना से कांग्रेस के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू रविवार को दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर स्थित गुरु तेग बहादुर मेमोरियल में पहुंचे थे। वहां किसान संसद चल रही थी और बताया जा रहा है कि उसके लिए ही सांसद वहां पहुंचे थे। जहां सांसद रवनीत को किसानों के गुस्से का सामना करना पड़ा। वहां किसानों ने सांसद के सामने जमकर हंगामा किया और वहां सांसद के साथ हाथापाई तक की गई। किसानों ने कहा कि वहां राजनीतिक लोगों के लिए कोई मंच नहीं है। वहां खींचतान इतनी बढ़ गई कि सांसद के कपड़े भी अस्त व्यस्त हो गए। वहां काफी खींचतान के बाद सांसद को किसी तरह बाहर निकाला गया। इस दौरान किसानों ने सांसद की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त कर दी। सांसद रवनीत बिट्टू ने इस तरह हंगामा होने के बाद कहा कि इस तरह कुछ लोग किसानों का आंदोलन खराब करना चाहते हैं। लेकिन वह किसान आंदोलन कमजोर नहीं होने देना चाहते है और इसलिए ही किसी तरह की कार्रवाई भी नहीं कर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed