{"_id":"66de373e8df44d16c9078774","slug":"medal-winners-were-welcomed-on-their-arrival-at-school-sonipat-news-c-197-1-snp1007-124194-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पदक विजेताओं का विद्यालय पहुंचने पर स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पदक विजेताओं का विद्यालय पहुंचने पर स्वागत
Mon, 09 Sep 2024 05:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 09 Sep 2024 05:16 AM IST
विज्ञापन
फोटो 01 - सोनीपत के खरखौदा स्थित प्रताप सिंह मेमोरियल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में द्रोणाचार्य
खरखौदा। जिलास्तरीय स्कूल कराटे प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों का प्रताप सिंह मेमोरियल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्वागत किया गया। यह प्रतियोगिता गोहाना स्थित बाल भारती विद्यापीठ विद्यालय में आयोजित की गई थी। इसमें विद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाते हुए 10 स्वर्ण, तीन रजत व 8 कांस्य पदक जीते थे।
द्रोणाचार्य अवार्डी ओमप्रकाश दहिया ने बताया कि तान्या, लक्ष्य, दिवस, वंश, रितेश, आदित्य, कुणाल, प्रतीक, आदित्य व मोहित ने स्वर्ण पदक, तक्ष, वंशु व दीपांशु ने रजत पदक और सौरभ, दिव्यांक, आशीष सक्षम, कार्तिक, हिमांशु, शुभम ने कांस्य पदक जीता था। प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। लड़कों की राज्यस्तरीय कराटे प्रतियोगिता 18 से 20 सितंबर तक जींद व लड़कियों के मुकाबले 21 से 23 सितंबर तक झज्जर में आयोजित की जाएगी। स्वागत के दौरान अकादमिक निदेशक डॉ. सुबोध दहिया, कुश्ती प्रशिक्षक रविकांत श्योराण, प्रताप स्कूल के प्रधान वेद प्रकाश दहिया, प्राचार्य दया दहिया व प्रशिक्षक जगमेंद्र पांचाल मौजूद रहे।