फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Measurements of body parts of 55 disabled people were taken and health of 60 was checked.

Sonipat News: 55 दिव्यांगों के अंगों के नाप लिए, 60 की सेहत जांची

Mon, 20 May 2024 04:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 20 May 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
Measurements of body parts of 55 disabled people were taken and health of 60 was checked.
सोनीपत। सेफ इंडिया फाउंडेशन की ओर से सेक्टर-14 स्थित सामुदायिक केंद्र में रविवार को कृत्रिम अंग नाप व स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। जिसमें 55 दिव्यांगों के अंगों के नाप लिए गए और 60 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई।
विज्ञापन

संस्था के चेयरमैन वाईके त्यागी व प्रधान संजय सिंगला ने बताया कि सोनीपत में पहली बार दिव्यांगों के कृत्रिम अंगों का नाप शिविर हिसार की संस्था लाला देवी चंद ग्रोवर निशुल्क कृत्रिम अंग निर्माणशाला के सहयोग से लगाया गया। जिसमे आठ दिव्यांगों के कृत्रिम हाथ, 33 दिव्यांगों के कृत्रिम पैर व 14 दिव्यांगों का लोवर बॉडी का नाप लिया गया। उन्होंने बताया कि यह कृत्रिम अंग 20 दिन बाद निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। चार दिव्यांगों को बैशाखी दी जाएगी। इस दौरान संस्था की महिला प्रधान शालू त्यागी, उप प्रधान प्रवीण वर्मा, निदेशक अधिवक्ता अरविंद मित्तल, संजय वर्मा, दिनेश कुच्छल, मनीष बंसल, अविनाश सेठी, बलराज वशिष्ठ, आकाश त्यागी, अमित सिंगला, आशीष शर्मा, अनिल गुप्ता, पार्षद अतुल जैन, पार्षद सुरेंद्र मदान, संजय बैनीवाल, आकांक्षा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed