{"_id":"63680386f9d45f593d7bba92","slug":"mbbs-students-took-out-candle-march-against-bond-policy-sonipat-news-rtk6627599143","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमबीबीएस की छात्राओं ने बॉन्ड नीति के खिलाफ निकाला कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमबीबीएस की छात्राओं ने बॉन्ड नीति के खिलाफ निकाला कैंडल मार्च
रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
भगत फूल सिंह महिला मेडिकल कॉलेज परिसर में मोमबत्तियां लेकर प्रदर्शन करतीं एमबीबीएस की छात्राएं?
- फोटो : Sonipat
Link Copied
गांव खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह महिला मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की छात्राओं ने बॉन्ड नीति के खिलाफ चल रही हड़ताल के तीसरे दिन कैंडल मार्च निकाला। छात्राओं ने शाम को महिला मेडिकल कॉलेज परिसर में हाथों में मोमबत्तियां लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
छात्राओं ने कहा कि अब विद्यार्थियों को एमबीबीएस में प्रथम वर्ष में दाखिला लेने पर बैंक या शिक्षण संस्थान के साथ 10 लाख रुपये ऋण का एग्रीमेंट करना होगा। दूसरे, तीसरे व चौथे साल की पढ़ाई के दौरान भी 10-10 लाख रुपये के ऋण का एग्रीमेंट होगा। इस ऋण को कोर्स पूरा करने के बाद छात्राओं को चुकाना होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अब एमबीबीएस की सीटों को बेचना चाहती है। छात्राओं ने कहा कि सरकार के नियम के अनुसार एमबीबीएस करने के बाद विद्यार्थियों को सरकारी संस्थानों में सात साल तक सेवा देनी होगी, लेकिन सरकार नौकरी की गारंटी नहीं दे रही है। ऐसे नियमों के चलते मध्यम व आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियां कभी चिकित्सक नहीं बन पाएंगी। रोषित छात्राओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।