फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Mayor started development work worth Rs 22 crore

Sonipat News: मेयर ने शुरू कराए 22 करोड़ के विकास कार्य

Thu, 08 Jan 2026 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 08 Jan 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Mayor started development work worth Rs 22 crore
फोटो 01: सोनीपत के ऋ​षि काॅलोनी में बनने वाले पार्क का ​शिलान्यास करते विधायक नि​खिल मदान व मेय
सोनीपत। मेयर राजीव जैन ने अपने कार्यकाल के आखिरी दिन बुधवार को विधायक निखिल मदान के साथ मिलकर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में 22 करोड़ रुपये से होने वाले विकास कार्यों का शुभारंभ किया। उन्होंने ऋषि कॉलोनी में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर बनने वाले थीम वैली पार्क का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि ऋषि कॉलोनी में 14 एकड़ में 9 करोड़ रुपये से बनने वाले थीम पार्क का शिलान्यास किया। पार्क में लोगों के घूमने के लिए वॉकिंग ट्रैक, बच्चों और बड़ों के लिए ओपन जिम और झूलों की व्यवस्था की जाएगी। पार्क में हरियाली का विशेष ध्यान रखते हुए फलदार और छायादार पेड़ पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रकाश की व्यवस्था के लिए आकर्षक लाइटें लगाई जाएंगी। पार्क में वॉलीबॉल कोर्ट बनाया जाएगा। इसके साथ ही बच्चों के खेलने के उपकरण भी लगाए जाएंगे। इसके बाद विधायक और मेयर ने वार्ड नंबर 5 की ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी और जीवन विहार एक्सटेंशन में होने वाले विकास कार्यों का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में हरि शरणम पार्क के पास की गलियों को 88 लाख रुपये से पक्का किया जाएगा। जीवन विहार एक्सटेंशन में 36 लाख रुपये से गलियां इंटरलॉकिंग टाइल्स से बनाई जाएंंगी।
विधायक ने बताया कि वार्ड 16 में लगभग 6.53 करोड़ से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया। लहराड़ा-ककरोई रोड मिनी बाईपास पर 84 लाख रुपये से डिस्पोजल बनाया जाएगा। लहराड़ा कम्युनिटी सेंटर पर बनने वाले इस डिस्पोजल पंप से कालुपुर गांव और बाबा कॉलोनी की सीवरेज व्यवस्था बेहतर और सुदृढ़ होगी। यहां से पानी को ककरोई रोड एसटीपी पर भेजा जाएगा। मिनी बाईपास सीवरेज डिस्पोजल से ककरोई एसटीपी तक 2.11 करोड़ रुपये से सीवर लाइन बिछाई जाएगी।
विशाल नगर और ब्रह्म नगर में 1 करोड़ रुपये से सीवरेज लाइन डाली जाएगी। साथ ही कालुपुर पार्क का 54 लाख रुपये से नवीनीकरण किया जाएगा। लघु संसद बनाई जाएगी।
मेयर ने बताया कि लगभग 1.12 करोड़ रुपये से वैक्सन कॉलोनी की मुख्य गली को मिस्टिक लेयर, तारा नगर और डबल स्टोरी की गलियों को सीसी से पक्का किया जाएगा। लहराड़ा में विभिन्न गलियों को पक्का करने पर 71 लाख रुपये खर्च किया जाएगा।

भगत सिंह कॉलोनी में सामुदायिक भवन का नवीनीकरण 21 लाख रुपये से किया जाएगा। कश्यप चौपाल में प्रथम तल पर लगभग 35 लाख रुपये से हॉल का निर्माण कार्य किया जाएगा। कालुपुर में विभिन्न गलियों को 31 लाख रुपये से पक्का किया जाएगा।
लहराड़ा गांव में कश्यप चौपाल के प्रथम तल पर 31 लाख रुपये से पुस्तकालय और रविदास एवं वाल्मीकि चौपाल में 13 लाख से नवीनीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed