{"_id":"5fda55a08ebc3e3b6b555d64","slug":"mayor-election-nomination-sonipat-news-rtk586682268","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय मैदान में उतरे अशोक छाबड़ा, पार्षद का टिकट नहीं मिलने पर कई नेताओं ने छोड़ी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय मैदान में उतरे अशोक छाबड़ा, पार्षद का टिकट नहीं मिलने पर कई नेताओं ने छोड़ी भाजपा
विज्ञापन
निर्दलीय तौर पर मेयर पद का नामांकन करते पूर्व चेयरमैन अशोक छाबड़ा
- फोटो : Sonipat
सोनीपत। नगर निगम के मेयर का चुनाव रोमांचक मोड़ में पहुंचता दिख रहा है। जहां कांग्रेस से मेयर की टिकट नहीं मिलने से बगावत करके पूर्व चेयरमैन अशोक छाबड़ा ने निर्दलीय नामांकन दाखिल कर दिया है। अशोक छाबड़ा ने कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद नामांकन किया। वहीं पार्षद का टिकट नहीं मिलने पर कई ने भाजपा को छोड़ दिया है, जिनमें किसी ने निर्दलीय मैदान में उतरने का फैसला लिया है तो किसी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। वहीं निगम चुनाव में मेयर पद के लिए 16 नामांकन हुए हैं तो पार्षद के लिए 121 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है।
कांग्रेस में मेयर के टिकट के लिए निखिल मदान व नप के पूर्व चेयरमैन अशोक छाबड़ा दावेदार थे, लेकिन कांग्रेस ने निखिल मदान को मेयर प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतार दिया। इसके बाद से अशोक छाबड़ा नाराज होकर बगावत पर उतर आए। उनको मनाने का कांग्रेस के नेता प्रयास करते रहे, लेकिन वह घर नहीं मिले और उन्होंने अपना मोबाइल भी स्विच ऑफ कर लिया था। अशोक छाबड़ा ने बुधवार को पहले कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा दिया और उसके बाद निर्दलीय नामांकन दाखिल कर दिया। नामांकन करने के बाद अशोक छाबड़ा ने आरोप लगाया कि गलत तरीके से टिकट का बंटवारा किया गया है और इस कारण ही उन्होंने निर्दलीय नामांकन किया है। वहीं भाजपा ने मेयर के टिकट के दावेदार पूर्व सीपीएस अनिल ठक्कर को भले ही मना लिया हो, लेकिन उनके कई कार्यकर्ताओं ने पार्षद का टिकट नहीं मिलने पर बगावत शुरू कर दी है। जहां पवन तनेजा ने भाजपा को छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है, वहीं मंजीत आंतिल भी बगावत पर उतर आए हैं। जबकि कई अन्य भी बगावती तेवर अपना रहे है।
--
मेयर पद के उम्मीदवारों ने 16 नामांकन व 121 पार्षद प्रत्याशियों ने नामांकन किया
निगम चुनाव के लिए आखिरी दिन नामांकन करने वाले प्रत्याशियों का तांता लगा रहा। आखिरी दिन मेयर पद के लिए सात औरन पार्षद पद के लिए 84 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कराया है। 11 से 16 दिसंबर तक चली नामांकन प्रक्रिया के दौरान 15 मेयर पद के उम्मीदवारों ने 16 नामांकन किए। वहीं 121 पार्षद प्रत्याशियों ने नामांकन किया। 17 दिसंबर को नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी और 18 दिसंबर को चुनाव चिन्ह अलॉट किए जाएंगे।
विज्ञापन
--------------------
ये हैं मेयर पद के उम्मीदवार
भाजपा से ललित बत्रा ने दो फार्म भरे, उनकी पत्नी नीता, कांग्रेस से निखिल मदान व उनकी पत्नी निकिता, संदीप मलिक व उनकी पत्नी राजेश रानी, संत धर्मबीर चोटीवाला, धर्मबीर कुमार, संदीप राणा, सतबीर वर्मा, देवेंद्र गौतम, अशोक छाबड़ा, धर्मबीर सरोहा, सुशील कुमार, राजेश कुमार ने मेयर पद के लिए नामांकन दाखिल किया है।
-
आखिरी दिन इन पार्षद प्रत्याशियों ने नामांकन किए
निगम मे 20 वार्डों में 27 दिसंबर को होने वाले चुनाव लड़ने को अंतिम दिन बड़ी संख्या में पार्षद प्रत्याशियों ने नामांकन किए। वार्ड नं. 1 में हरी प्रकाश, राजपाल, मनोज व देवेंद्र कुमार, वार्ड नं. 2 में राजेश, हरीओम, नकीन व मधु नैय्यर, वार्ड नं. 3 में हरेंद्र, वार्ड नं. 4 में राजेश कुमारी, सविता व बबीता कौशिक, वार्ड नं. 5 में सुरेश कुमार उर्फ बिट्टा, सुनीता, रविंद्र, मनोज कुमार, कृष्ण शर्मा, सत्यनारायण व दीपक कुमार, वार्ड नं. 6 में वंदना, रेणू कपूर, सीमा व पुष्पा आनंद, वार्ड नं. 7 में बिजेंद्र, जय कंवार, मूनीराम, सुनील, राजेश कुमार व राकेश, वार्ड नं. 8 में प्रीतम कौशिक, प्रमोद व लक्ष्मी देवी, वार्ड नं. 9 में सुनैना व राजीव कुमार, वार्ड नं. 10 में राखी गोस्वामी व ममता लूथरा, वार्ड नं. 11 में कांता शर्मा, वार्ड नं. 12 में साधना तनेजा व लक्ष्मी नारायण व संजय चौधरी, वार्ड नं. 13 में संगीता, मंजू व कविता, वार्ड नं. 14 में सूर्या दहिया, साधूराम, विनोद कुमार, अशोक कुमार, आशा अहलावत व संजय कुमार, वार्ड नं. 15 में जितेंद्र, प्रवीण कुमार, अतुल जैन, जितेंद्र कुमार व जितेंद्र अग्रवाल, वार्ड नं. 16 में मुनेश देवी, सीमा देवी, पूजा देवी, मोनिका व सुनिता रानी, वार्ड नं. 17 में ब्रह्मप्रकाश राठी, सुरेंद्र कुमार, जगबीर सिंह व राजेश कुमार, वार्ड नं. 18 में सतपाल सिंह, जयसिंह दहिया, प्रियंका, मंजीत, राकेश सिंह, कल्पना, रतनलाल, रमेश कुमार दहिया, नितिन तनेजा व राकेश कुमार, वार्ड नं. 19 में बिजेंद्र कुमार, पूनम मलिक, नवीन कुमार, जयपाल सिंह, बबीता, चंद्र कुमार, सोमबीर व सतपाल सिंह, वार्ड नं. 20 में पूजा, नीतू दहिया, सविता पत्नी मनोज व सविता पत्नी राजकुमार ने पार्षद पदों के लिए नामांकन किए।