फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Mayor by-election: 47479 voters will cast their vote for the first time

मेयर उप चुनाव : 47479 मतदाता पहली बार डालेंगे अपना वोट

Mon, 23 Dec 2024 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 23 Dec 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Mayor by-election: 47479 voters will cast their vote for the first time
फोटो 04: सोनीपत के रेलवे रोड ​पर ​स्थित नगर निगम कार्यालय। संवाद
सोनीपत। राज्य चुनाव आयोग की ओर से नगर निगम में मेयर उप चुनाव की घोषणा जल्द हो सकती है। निकाय उप चुनाव में शहरी क्षेत्र के 47479 मतदाता पहली बार अपना वोट डाल सकेंगे। निखिल मदान के विधायक बनने के बाद से नगर निगम कार्यालय में मेयर का पद खाली पड़ा है। सीनियर डिप्टी मेयर को कार्यकारी मेयर का चार्ज दिया गया है। राजनीतिक पार्टियों ने नगर निगम चुनाव के लिए मेयर के उम्मीदवारों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र के 20 वार्डों में मेयर का उप चुनाव होना है। इस बार 294350 मतदाता 268 बूथों पर अपना वोट डालकर नए मेयर का चुनाव करेंगे। इनमें से 47479 मतदाता पहली बार मेयर उप चुनाव में अपना वोट डालेंगे। दिसंबर 2020 में हुए निकाय चुनाव के दौरान 246871 मतदाताओं ने अपना वाेट डालकर शहर की सरकार का चुनाव किया था। इसमें कांग्रेस के टिकट पर निखिल मदान जीत हासिल कर नगर निगम के पहले मेयर बने थे। अब विधानसभा चुनाव से पहले तत्कालीन मेयर निखिल मदान कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए और भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ने के बाद विधायक बन गए। अब नगर निगम में मेयर का पद खाली है।
विज्ञापन

जल्द फाइनल किए जाएंगे बूथ
नगर निगम का चुनाव पहली बार दिसंबर 2020 में 245 बूथों पर कराया गया था। इस बार आबादी के हिसाब से मतदाता की संख्या में इजाफा हुआ है। ऐसे में बूथों की संख्या बढ़ाई गई है। इस बार मेयर उप चुनाव में 268 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। जिला प्रशासन व चुनाव आयोग की टीम की ओर से जल्द बूथों का निरीक्षण करके उन्हें फाइनल रूप दिया जाएगा। इसके चलते निगम अधिकारियों की तरफ से खाका तैयार किया जा रहा है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 6 जनवरी को होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने या नाम कटवाने का अंतिम दिन आज
मेयर उप चुनाव में मतदान के लिए नाम जुड़वाने व कटवाने का बस सोमवार को अंतिम मौका है। 23 दिसंबर तक जिले के सभी मतदान केंद्रों में इसके लिए आवेदन लिए जाएंगे। इसलिए 18 वर्ष की उम्र पूरा कर चुके मतदाता मतदान केंद्रों में पहुंचे और आवेदन करें। ऐसे किन्हीं कारणों से जो लोग अपना आवेदन अथवा दावा-आपत्ति मतदान केंद्र और बीएलओ के पास जमा नहीं करवा पाएं हैं, वह सोमवार तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। यदि मतदाता के नाम में कोई त्रुटि हो तो उसमें सुधार के लिए आवेदन किया जा सकता है। उपायुक्त 27 दिसंबर तक सभी दावों व आपत्तियों का निपटारा करेंगे। 3 जनवरी 2025 तक सभी अपील का समाधान किया जाएगा। 6 जनवरी 2025 को मतदाता सूची का फाइनल प्रकाशन किया जाएगा।





- मेयर उप चुनाव में पहली बार 47479 मतदाता बूथों पर जाकर मतदान करेंगे। मतदाताओं की संख्या में इजाफा होने से इस बार 268 बूथ बनाए गए हैं। जल्द ही इन बूथों को फाइनल रूप दिया जाएगा। मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने या नाम कटवाने का अंतिम दिन सोमवार है। मतदाता सूची का प्रकाशन 6 जनवरी को किया जाएगा।

- हरदीप सिंह, उप निगमायुक्त, नगर निगम

जलालाबाद में शाहजहांपुर हाईवे पर ग्राम कलक्टरगंज से पुरैना के बीच उखड़ी पड़ी सड़क। संवाद

जलालाबाद में शाहजहांपुर हाईवे पर ग्राम कलक्टरगंज से पुरैना के बीच उखड़ी पड़ी सड़क। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed