फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Maternal and child health center will be built in civil hospital, 100 beds will be arranged

Sonipat News: नागरिक अस्पताल में बनेगा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र, 100 बेड की होगी व्यवस्था

Sun, 14 May 2023 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 14 May 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Maternal and child health center will be built in civil hospital, 100 beds will be arranged
फोटो 03. नागरिक अस्पताल।
सोनीपत। दिल्ली रोड पर स्थित नागरिक अस्पताल में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र (मदर एंड चाइल्ड हेल्थ सेंटर) का निर्माण करने के लिए मुख्यालय ने नक्शा मंजूर कर दिया है। मदर एंड चाइल्ड हेल्थ सेंटर में 100 बेड की व्यवस्था होगी। मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने के उद्देश्य से सात मंजिला भवन बनाया जाएगा। इसके निर्माण के लिए स्वास्थ्य विभाग से करीब 18 करोड़ रुपये मिल चुके हैं।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की ओर से भवन के निर्माण को लेकर एस्टीमेट बनाया जाएगा। जिसे मंजूरी मिलने के बाद टेंडर आवंटित करके सात मंजिला भवन बनाया जाएगा। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि बच्चों की गर्भ में देखभाल, प्रसव व प्रसव के बाद देखभाल और बच्चे को जन्म देने वाली महिला के स्वास्थ्य को बेहतर बनाना ही इसका उद्देश्य है। मातृ व शिशु मृत्यु दर कम करने के उद्देश्य से जिला नागरिक अस्पताल के पीछे खाली पड़ी जमीन पर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया जाएगा। इसके बाद वहां पर डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ की नियुक्तियां अलग से की जाएंगी। इसके अलावा अत्याधुनिक मशीनों की खरीदारी भी की जाएगी। न्यू बोर्न सिक यूनिट को अपग्रेड किया जाएगा, ताकि शिशु मृत्यु दर में गिरावट आ सके। इन सेंटरों के साथ पीडियाट्रिक, गायनोकोलॉजी एक्सपर्ट को भी सेंटर के साथ जोड़ा जाएगा। 100 बेड का सेंटर बनने के बाद प्री-मेच्योर बच्चों को बेहतर उपचार मिल सकेगा।
विज्ञापन

मरीजों को नहीं मिल रहीं सुविधाएं
200 बेड का नागरिक अस्पताल होने के बावजूद मरीजों को पूरी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। हालात यह हैं कि अस्पताल में अन्य सुविधाएं बढ़ाने के लिए जगह कम पड़ रही है। बेड पर जगह न होने के कारण काफी मरीजों को दूसरी जगह रेफर किया जा रहा है। अस्पताल में मदर केयर यूनिट, लेबर रूम में सुविधाएं हैं, लेकिन मरीजों की संख्या अनुसार वह पूरी नहीं है। इन मदर केयर यूनिट, लेबर रूम व महिलाओं से संबंधित 40 बेड की सुविधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में करीब 21 एकड़ जमीन
नागरिक अस्पताल में करीब 21 एकड़ जमीन है। इसमें से काफी पर घास उगी है तो काफी खाली पड़ी है। बात स्टाफ क्वार्टर की करें तो इनकी कमी है। स्टाफ के सदस्य को दूरदराज से ड्यूटी पर आना पड़ता है। हाल में नागरिक अस्पताल की जो बिल्डिंग है यह काफी पुरानी है। 100 बेड से 200 बेड इसी बिल्डिंग में अपग्रेड हुए हैं, लेकिन इसके बाद बिल्डिंग नहीं बनी। जबकि अस्पताल में पीपीपी मोड के तहत डायलिसिस, सिटी स्केन की सुविधा आ चुकी है। बिल्डिंग का काफी हिस्सा इन्हें दिया गया है।
सेंटर के निर्माण के मिली थी प्रशासनिक मंजूरी, अब नक्शा हुआ पास
सात मंजिला मदर एंड चाइल्ड हेल्थ सेंटर के निर्माण को लेकर दिसंबर 2022 में प्रशासनिक मंजूरी मिल गई थी। अब सरकार की तरफ से भवन के निर्माण के लिए नक्शा मंजूर किया गया है। अब जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
सरकार की ओर से नागरिक अस्पताल में मदर एवं चाइल्ड हेल्थ सेंटर के निर्माण को लेकर नक्शा पास कर दिया गया है। जल्द ही इसका एस्टीमेट बनाकर मुख्यालय भेजा जाएगा। वहां से बजट मिलने के बाद टेंडर लगाकर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

पंकज गौड़, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, सोनीपत
नागरिक अस्पताल में सात मंजिला मदर एंड चाइल्ड हेल्थ सेंटर का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए नक्शा मंजूर कर दिया गया है। जल्द ही यहां 100 बेड के अलग से मदर एंड चाइल्ड हेल्थ सेंटर बनने से डिलिवरी की संख्या में बढ़ेगी। साथ ही इस सेंटर में स्टाफ भी बढ़ाया जाएगा।
डॉ. जयकिशोर, सिविल सर्जन, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed