{"_id":"6760827f180a82a702074424","slug":"master-satbir-was-the-conductor-of-haryanvi-culture-arvind-sharma-sonipat-news-c-197-1-snp1002-129337-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणवी संस्कृति के संवाहक थे मास्टर सतबीर : अरविंद शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणवी संस्कृति के संवाहक थे मास्टर सतबीर : अरविंद शर्मा
रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
फोटो 12- सोनीपत के गोहाना में गांव भैंसवाल कलां में गायक मास्टर सतबीर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पि
Link Copied
गोहाना। सहकारिता, कारागार, विरासत और पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने गांव भैंसवाल कलां पहुंचकर लोक गायक मास्टर सतबीर सिंह की समाधि पर जाकर पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया। उन्होंने ग्रामीणों के साथ मास्टर सतबीर सिंह के जीवन पर चर्चा की और कहा कि मास्टर सतबीर ने एक अच्छे शिक्षक, अच्छे कुश्ती प्रशिक्षक और अच्छे लोक गायक के तौर पर समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
विज्ञापन
डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि पंडित लख्मी चंद, धनपत, मांगेराम, मेहर सिंह के किस्से-रागनियों के माध्यम से मास्टर सतबीर सिंह ने हमेशा हरियाणवीं संस्कृति को संजोते हुए अगली पीढ़ी तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाई है। उन्होंने अपने चार दशक से अधिक के सार्वजनिक जीवन में न केवल हरियाणवीं लोककला को विशिष्ट पहचान दिलाने का काम किया, अपितु गांव भैंसवाल कलां में युवाओं को खेल क्षेत्र, विशेषकर कुश्ती में भी प्रतिभाओं को निखारने का काम किया। आज मास्टर सतबीर सिंह के विचार आसपास के इलाके ही नहीं, पूरे प्रदेश में अभिभावकों को प्रेरित करते हैं। इससे पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने अपने पुराने सहयोगी नन्हा वाल्मीकि की पुत्री के निधन पर शोक व्यक्त भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।