फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Massive fire in two factories in Sonipat's big industrial area

Sonipat: निर्माणाधीन फैक्टरी में वेल्डिंग करते लगी आग, पड़ोस की फैक्टरी खाक; अग्निशमन विभाग की 8 गाडियां लगी

Tue, 05 Nov 2024 12:50 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 05 Nov 2024 12:50 PM IST
सार

सोनीपत के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार को फैक्टरी संख्या 137 और 138 में भीषण आग लग गई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। फैक्टरी संख्या 137 में प्लास्टिक का सामान बनाया जाता है, जबकि फैक्टरी संख्या 138 में लोहे के बर्नर का निर्माण होता है। 

विज्ञापन
Massive fire in two factories in Sonipat's big industrial area
फैक्टरी में लगी आग - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित निर्माणाधीन फैक्टरी में लगी वेल्डिंग का काम करते समय आग लग गई। आग अचानक भडक़ गई और साथ लगती बर्नर बनाने की फैक्टरी को भी चपेट में ले लिया। दो फैक्टरी में आग से हडक़ंप मच गया। सूचना के बाद पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


बड़ी औद्योगिक क्षेत्र के प्लॉट नंबर 137 में मोल्डिंग का सामान तैयार करने की फैक्टरी लगा रहे हैं। जिसमें काम चल रहा है। मंगलवार को फैक्टरी में मिस्त्री वेल्डिंग का काम कर रहे थे। वहां पर प्लास्टिक का सामान बिखरा था। बताया जा रहा है कि वेल्डिंग करते समय अचानक आग लग गई। प्लास्टिक का सामान बिखरा होने के चलते आग बढ़ती चली गई। आग ने साथ लगती बर्नर बनाने की फैक्टरी को भी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन




जिससे वहां काम करने वाले सभी कर्मी बाहर आ गए। बर्नर बनाने वाली फैक्टरी में आग से सामान व मशीन जल गई। आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग की टीम को दी गई। जिस पर बड़ी औद्योगिक क्षेत्र के साथ ही गन्नौर, राई, कुंडली मुरथल व सोनीपत से अग्निशमन विभाग की आठ गाड़ी मौके पर पहुंचे। आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। जांच के बाद आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा सकेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को एक तरफ हटा रही पुलिस
आग की सूचना के बाद बड़ी औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम फैक्टरी के पास एकत्रित लोगों को हटाने में लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed